BPSC CDPO 2019: मुख्य परीक्षा के परिणाम जारी, इंटरव्यू की तिथि भी घोषित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
BPSC CDPO Main 2019 Result: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने बाल विकास परियोजना पदाधिकारी मुख्य लिखित परीक्षा के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर घोषित कर दिए गए हैं। वे सभी उम्मीदवार जो बिहार सीडीपीओ परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे अब BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और अपने परीक्षा परिणाम को देखें।
आपको बता दें कि BPSC CDPO Main 2019 परीक्षा 19, 20, 21 और 23 जनवरी 2019 को विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। जिसमें बीपीएससी सीडीपीओ मुख्य परीक्षा 2019 में कुल 81 उम्मीदवारों ने परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। मुख्य परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए 2 जुलाई और 3 जुलाई 2019 को उपस्थित होना होगा। साक्षात्कार से संबंधित जानकारी जल्द ही उम्मीदवारों को BPSC की आधिकारिक वेबसाइट से उपलब्ध हो जाएंगी। बता दें कि प्रारंभिक परीक्षा 15 जुलाई 2018 को आयोग द्वारा 112 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी और BPSC CDPO 2018 प्रारंभिक परीक्षा के लिए लगभग 39364 उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। अपने परीक्षा परिणाम को डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए नियमों का पालन करें।
BPSC CDPO Main 2019 परीक्षा के परिणाम ऐसे करें डाउनलोड-
चरण 1: सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
चरण 2: BPSC CDPO Main 2019 परीक्षा परिणाम वाले लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: अब आपके सामने एक पीडीएफ प्रारूप में आपका परीक्षा परिणाम होगा।
चरण 4: उसे देखें और डाउनलोड करें।
चरण 5: एक प्रिंट आउट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
अपने परीक्षा परिणाम को डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।