फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   BPSC Auditor Prelims 2026 Result out at bpsc.bih.gov.in; 1248 candidates shortlisted for mains exams

BPSC Auditor 2026 Result: बीपीएससी ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे घोषित, 1248 अभ्यर्थी सफल, कितनी गई कटऑफ?

Sat, 22 Aug 2026 05:08 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Sat, 22 Aug 2026 05:08 PM IST
सार

BPSC Auditor Prelims 2026 Result: बिहार लोक सेवा आयोग ने अंकेक्षक प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। कुल 10,856 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे। प्रारंभिक परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर कुल 1,248 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है।
 

विज्ञापन
BPSC Auditor Prelims 2026 Result out at bpsc.bih.gov.in; 1248 candidates shortlisted for mains exams
बीपीएससी - फोटो : Fb (@Bpsc बिहार लोक सेवा आयोग)

विस्तार

BPSC Auditor Prelims 2026 Result: बिहार लोक सेवा आयोग ने पंचायती राज विभाग के तहत आयोजित अंकेक्षक प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परिणाम देख सकते हैं।

विज्ञापन

 

कितने उम्मीदवार हुए सफल?

कुल 10,856 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे। प्रारंभिक परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर मुख्य (लिखित) परीक्षा के लिए कुल 1,248 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है।

  • अनारक्षित - 702
  • ईडब्ल्यूएस - 138
  • एससी - 148
  • ओबीसी - 105
  • बीसी - 105
  • बीसी (महिला) - 39
  • कुल - 1248
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रेणीवार कट-ऑफ अंक भी जारी

बिहार लोक सेवा आयोग ने पंचायती राज विभाग के तहत आयोजित 'अंकेक्षक (Auditor) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा' परिणाम के साथ-साथ श्रेणीवार कट-ऑफ अंक भी जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

अनारक्षित (सामान्य) वर्ग के लिए कट-ऑफ अंक 92.00 और अनारक्षित महिला के लिए 85.00 रहा है। ईडब्ल्यूएस वर्ग में पुरुषों के लिए कट-ऑफ 88.00 तथा ईडब्ल्यूएस महिला के लिए 81.00 अंक तय किया गया है। श्रेणीवार कटऑफ इस प्रकार हैं:

 
वर्ग/श्रेणी कट-ऑफ अंक
अनारक्षित (सामान्य) 92.00
अनारक्षित (महिला) 85.00
ईडब्ल्यूएस (EWS) 88.00
ईडब्ल्यूएस (महिला) 81.00
अनुसूचित जाति (SC) 78.00
अनुसूचित जाति (महिला) 66.00
अनुसूचित जनजाति (ST) 72.00
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) 89.00
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (महिला) 82.00
पिछड़ा वर्ग (BC) 90.00
पिछड़ा वर्ग (महिला) 83.00
पिछड़ा वर्ग महिला (BCL) 81.00

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed