BPSC: बिहार लोक सेवा आयोग ने जारी किया असिस्टेंट इंजीनियर परीक्षा का रिजल्ट, 3107 अभ्यर्थी हुए पास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
BPSC Assitant Engineer Exam Result: बिहार लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट इंजीनियर परीक्षा रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में 3107 अभ्यर्थी पास हुए हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। BPSC AE परीक्षा का आयोजन 27 मार्च 2019 से लेकर 31 मार्च 2019 के बीच विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर हुआ था। जिसमें 9648 अभ्यर्थियों में से 9264 अभ्यर्थी परिणाम के अनुसार उपस्थित हुए थे।
इसे भी पढ़ें-Sarkari Naukri : DSRVS में 433 पदों पर सीधी भर्ती, 12वीं पास होना जरूरी
ऐसे सभी उम्मीदवार जिन्होंने BPSC AE परीक्षा दी थी, वे bpsc.bih.nic.in के जरिए अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। जिन अभ्यर्थियों ने सफलतापूर्वक BPSC AE परीक्षा पास की है, उन्हें अब इंटरव्यू राउंड के लिए बुलाया जाएगा। अभ्यर्थियों को इंटरव्यू राउंड की जानकारी दी जाएगी। ऐसे में अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। सात विभाग के असिस्टेंट इंजीनियर पद के लिए हुई इस परीक्षा में 9264 उम्मीदवार शामिल हुए थे।
इसे भी पढ़ें-Sarkari Naukri : बीईएल में इन पदों पर हो रही भर्ती, कॉमर्स वाले जरूर करें आवेदन
इन विभागों में इतने पदों पर होगी बहाली
पथ निर्माण विभाग 236
जल संसाधन 284
ग्रामीण कार्य विभाग 250
योजना एवं विकास विभाग 270
लोक स्वा. अभियंत्रण विभाग 64
भवन निर्माण विभाग 122
लघु जल संसाधन विभाग 56
ऐसे देखें रिजल्ट
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in है।
- यहां आपको रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करते ही पीडीएफ फॉर्म में आपका रिजल्ट खुल जाएगा।
डायरेक्ट लिंक