फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   BEL Jobs Recruitment of Management Industrial Trainee in Finance

Sarkari Naukri : बीईएल में इन पदों पर हो रही भर्ती, कॉमर्स वाले जरूर करें आवेदन

Sun, 24 Jan 2021 01:16 PM IST
Devesh Devesh जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Devesh Devesh Updated Sun, 24 Jan 2021 01:16 PM IST
विज्ञापन
BEL Jobs Recruitment of Management Industrial Trainee in Finance
bel - फोटो : file photo

रक्षा मंत्रालय के अधीन सार्वजनिक क्षेत्र की नवरत्न कंपनियों में से एक भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड यानी बीईएल के अलग-अलग संयंत्रों में कई पदों पर सरकारी भर्ती जारी है। इसकी गाजियाबाद इकाई में प्रबंधन औद्योगिक प्रशिक्षुओं (वित्त) की भर्ती जारी है। पद पदों पर आवेदन के लिए पहले 25 दिसंबर, 2020 अंतिम तिथि, जिसे अब बढ़ाकर 28 जनवरी, 2021 कर दिया गया है। साथ ही अधिकतम आयु सीमा में भी संशोधन करके 27 वर्ष की गई है। 

विज्ञापन


पदनाम : प्रबंधन औद्योगिक प्रशिक्षु (वित्त)         
पद संख्या : 09
स्थान : बीईएल, गाजियाबाद
अंतिम तारीख  : 28 जनवरी, 2021

पात्रता मापदंड

  • केवल भारतीय नागरिक चयन के लिए पात्र हैं।
  • उम्मीदवारों को 10 + 2 + 3 (UG) + CA (इंटरमीडिएट) / ICWA (इंटरमीडिएट) उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • अधिकतम आयु सीमा 31 दिसंबर, 2020 तक 27 वर्ष है। (ओबीसी उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट दी गई है और अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए 5 वर्ष की छूट है।) 
  • विज्ञापन
  • अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / अन्य पिछड़ा वर्ग / पीडब्ल्यूडी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आरक्षण सरकार के नियमों के अनुसार होगा। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

 

आवेदन कैसे करें 
उम्मीदवार, जो उपर्युक्त मानदंडों को पूरा करते हैं, आवेदन पत्र (अनुबंध- I में निर्धारित) को 28 जनवरी, 2021 को या उससे पहले tgtgad@bel.co.in पर भेज सकते हैं। आवेदन ई-मेल पर सब्जेक्ट में “MIT (Finance) trainee” जरूर लिखें। आवेदन केवल उपर्युक्त ईमेल-आईडी के माध्यम से ही स्वीकार किया जाएगा। 

ध्यान दें 
प्रशिक्षण कार्यकाल न्यूनतम एक वर्ष और विस्तार अवधि सहित दो वर्ष से ज्यादा नहीं होगा। चयन मानदंड सीए (इंटरमीडिएट) / आईसीडब्ल्यूए (इंटरमीडिएट) में प्राप्त अंकों के अंतिम प्रतिशत के आधार पर होगा। वजीफे के तौर पर पहले वर्ष प्रति माह 10,000 रुपए और दूसरे वर्ष 12,000 रुपएए प्रतिमाह मिलेंगे। चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और ईमेल आईडी के माध्यम से शामिल होने के लिए सूचित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed