फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   BPSC AE 2025 Exam Dates revised again; Now held between 17 to 19 July, Check notice here

BPSC AE 2025: बीपीएससी ने फिर बदली असिस्टेंट इंजीनियर भर्ती परीक्षा की तारीख, 17 से 19 जुलाई के बीच होगा आयोजन

Thu, 12 Jun 2025 09:04 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 12 Jun 2025 09:04 PM IST
सार

BPSC AE Exam Date: बिहार लोक सेवा आयोग ने सहायक अभियंता (असैनिक/यांत्रिक/विद्युत) प्रतियोगिता परीक्षा की तिथि में फिर से बदलाव किया है। परीक्षा 17, 18 और 19 जुलाई को ही आयोजित की जाएगी।
 

विज्ञापन
BPSC AE 2025 Exam Dates revised again; Now held between 17 to 19 July, Check notice here
बीपीएससी - फोटो : Fb (@Bpsc बिहार लोक सेवा आयोग)

विस्तार

BPSC AE Exam Date: बिहार लोक सेवा आयोग ने एक बार फिर से सहायक अभियंता (असैनिक/यांत्रिक/विद्युत) प्रतियोगिता परीक्षा की तिथि में बदलाव किया है। आयोग ने कहा है कि परीक्षा तिथि पुन: 17, 18 और 19 जुलाई निर्धारित की गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in. पर जाकर अधिसूचना देख सकते हैं।

विज्ञापन


आयोग की ओर से जारी नोटिस में लिखा है, "विज्ञापन संख्या-29/30/31/2025, सहायक अभियंता (असैनिक/यांत्रिक/ विद्युत) प्रतियोगिता परीक्षा आयोजन के पूर्व की तिथि को परिवर्तित करते हुए पुनः दिनांक-17.07.2025, 18.07.2025 एवं 19.07.2025 निर्धारित किया गया है।"

विज्ञापन

5, 6 और 7 जुलाई को निर्धारित थी परीक्षा

गौरतलब है कि पूर्व में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सहायक अभियंता भर्ती की लिखित परीक्षा 5, 6 और 7 जुलाई को होनी निर्धारित थी। आयोग ने परीक्षा तिथि में संशोधन किया है और इसे अब 17, 18 और 19 जुलाई के लिए निर्धारित किया है।

1024 पदों पर होनी है भर्ती

इस भर्ती अभियान के माध्यम से बिहार राज्य के विभिन्न विभागों के अन्तर्गत सहायक अभियंता (असैनिक, यांत्रिक एवं विद्युत) के कुल-1024 (एक हजार चौबीस) रिक्त पदों पर नियुक्ति की जानी है। पंजीकरण प्रक्रिया 30 अप्रैल को शुरू हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed