फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BPSC AAO Result RELEASED At bpsc.bih.nic.in know how to check sarkari result

BPSC AAO Result: बीपीएससी असिस्टेंट ऑडिट भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, ऐसे चेक करें

Tue, 18 Oct 2022 04:32 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Tue, 18 Oct 2022 04:32 PM IST
सार

BPSC AAO Result: बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से जारी किए गए नोटिस के अनुसार इस भर्ती के प्रारंभिक परीक्षा के तहत कुल 1696 उम्मीदवारों का चयन किया गया है।

विज्ञापन
BPSC AAO Result RELEASED At bpsc.bih.nic.in know how to check sarkari result
BPSC Result 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

BPSC AAO Result: बिहार लोक सेवा आयोग यानी की BPSC ने असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर भर्ती प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम और अंतिम उत्तर कुंजी को जारी कर दिया है। परिणाम आज 18 अक्तूबर, 2022 को ऑनलाइन मोड में जारी किए गए हैं। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने परिणाम को बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं परिणाम को चेक करने की पूरी प्रक्रिया इस खबर के माध्यम से...

विज्ञापन

इतने उम्मीदवारों का हुआ चयन
बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से जारी किए गए नोटिस के अनुसार इस भर्ती के प्रारंभिक परीक्षा के तहत कुल 1696 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। आयोग की ओर से परीक्षा का आयोजन राज्यभर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर 20 अगस्त, 2022 को किया गया था। परीक्षा में कुल 11531 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। अब इन सभी को भर्ती के अगले चरण मुख्य परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इसके लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इतने पदों के लिए है भर्ती
बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा इस भर्ती के माध्यम से कुल 138 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। उम्मीदवार भर्ती से जुड़ी किसी भी नई जानकारी या अपडेट के लिए आयोग आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें। 

विज्ञापन

कैसे चेक करें परिणाम?

उम्मीदवार अपना परिणाम नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के चेक और डाउनलोड कर सकते हैं-: 
  • सबसे पहले उम्मीदवार बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे एएओ भर्ती के परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब परिणाम सामने की स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसे डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed