BPSC 71th Exam Postponed: बीपीएससी 71वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख बदली; अब 30 अगस्त नहीं, बल्कि इस दिन होगी
BPSC 71th CCE Exam Postponed: बिहार लोक सेवा आयोग ने 71वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा को स्थगित कर दिया है। यह परीक्षा 30 अगस्त, 2025 को होनी निर्धारित थी। आयोग ने संशोधित परीक्षा तिथि भी बताई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BPSC 71th CCE Vacancy: बिहार लोक सेवा आयोग ने 71वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा - प्रारंभिक की तिथि में बदलाव किया है। पूर्व में जारी कार्यक्रम के अनुसार, यह परीक्षा 30 अगस्त, 2025 को होनी निर्धारित थी। ताजा नोटिस के अनुसार, अब यह परीक्षा 10 सितंबर को आयोजित की जाएगी।
इसके साथ ही आयोग ने रिक्तियों की संख्या में इजाफा किया है। पूर्व में 1,250 पदों पर नियुक्ति के लिए अधिसूचना जारी की गई थी। अब इसमें 14 रिक्तियां और जोड़ी दी गई हैं। इस प्रकार कुल 1,264 पदों के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी। इनमें पुलिस उपाधीक्षक की 14 रिक्तियां बढ़ाई गई हैं। आयोग ने कहा है कि भर्ती की सभी शर्तें समान रहेंगी।
श्रेणीवार रिक्तियों की संख्या में इजाफा
इनमें 6 रिक्तियां अनारक्षित श्रेणी में, 1 ईडब्ल्यूएस, 3 रिक्तियां एससी, 3 रिक्तियां ओबीसी और 1 रिक्ति बीसी वर्ग की है। इस प्रकार कुल 14 रिक्तियां बढ़ाई गई हैं, जिनमें से 4 रिक्तियां महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं।
पूर्व में आयोग ने नोटिस जारी कर सूचित किया था कि पुलिस उपाधीक्षक की 14 पदों पर नियुक्ति हेतु अधियाचन प्राप्त हुआ है। अब इन रिक्तियों को भी वर्तमान भर्ती में शामिल कर लिया गया है। इस प्रकार अब रिक्तियों की संख्या बढ़कर 1,264 हो गई है।
नोटिस में लिखा था, "दिनांक 16.06.2025 को गृह विभाग (आरक्षी शाखा), बिहार, पटना से पुलिस उपाधीक्षक के 14 रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु अधियाचन प्राप्त हुआ है। अतः उक्त पदों को सम्मिलित करते हुए अब एकीकृत 71वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा के अंतर्गत कुल पदों की संख्या 1,264 हो गई है।"