फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BPSC 70th CCE Prelims Admit Card 2024 out at bpsc.bih.nic.in; Read here important guidelines for exam day

BPSC: 13 दिसंबर को होगी 70वीं सीसीई प्रारंभिक परीक्षा, डाउनलोड कर लें अपना प्रवेश पत्र; पढ़ें जरूरी गाइडलाइंस

Tue, 10 Dec 2024 06:01 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 10 Dec 2024 06:01 PM IST
सार

BPSC Admit Card: बीपीएससी ने 70वीं सीसीई प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही उम्मीदवारों को परीक्षा से जुड़ी जरूरी गाइडलाइंस भी जान लेनी चाहिए।
 

विज्ञापन
BPSC 70th CCE Prelims Admit Card 2024 out at bpsc.bih.nic.in; Read here important guidelines for exam day
बीपीएससी - फोटो : Fb (@Bpsc बिहार लोक सेवा आयोग)

विस्तार

BPSC CCE Prelims Exam 2024: बिहार लोक सेवा आयोग की 70वीं सीसीई प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 13 दिसंबर, 2024 को किया जाना है। परीक्षा दोपहर 12 बजे से शाम 02 बजे तक एक ही शिफ्ट में आयोजित होगी, जिसमें करीब 4.83 लाख उम्मीदवार शामिल होंगे। पंजीकृत उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र भी जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in. पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

BPSC 70th CCE Admit Card: आज से परीक्षा कोड की विस्तृत जानकारी देखें

आयोग ने आधिकारिक वेबसाइट पर एक नोटिस जारी किया है, जिसमें लिखा है कि उम्मीदवारों को परीक्षा केन्द्र कोड के संबंध में विस्तृत जानकारी उनके डैशबोर्ड पर 10 दिसंबर से उपलब्ध हो जाएगी।

नोटिस में लिखा है, 'दिनांक 13.12.2024 को आयोजित की जाने वाली एकीकृत 70वीं संयुक्त (प्रा.) प्रतियोगिता परीक्षा के अन्तर्गत प्रवेश-पत्र (e-Admit Card) डाउनलोड करने की प्रक्रिया दिनांक-06.12.2024 से प्रारम्भ है। डाउनलोड किये गये e-Admit Card में अभ्यर्थी को आवंटित परीक्षा केन्द्र कोड के रूप में दर्ज है, जिसमें केन्द्र कोड (Centre Code) एवं जिला का नाम अंकित है। अतः उक्त प्रतियोगिता परीक्षा में सम्मिलित होने वाले सभी अभ्यर्थियो को सूचित किया जाता है कि परीक्षा केन्द्र कोड के संबंध में विस्तृत जानकारी अभ्यर्थियों को उनके Dashboard पर दिनांक-10.12.2024 से उपलब्ध रहेगी।'  

विज्ञापन
विज्ञापन

BPSC 70th CCE Prelims Exam: कड़ी सुरक्षा में होगी परीक्षा

आयोग ने निगरानी के पुख्ता इंतजाम किए हैं। 900-925 परीक्षा केंद्रों पर 30 हजार से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगवाएं गए हैं। तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है और जैमर भी लगाए गए हैं। उम्मीदवारों की जांच आईडी प्रूफ के अलावा बायोमेट्रिक से भी की जाएगी।

विज्ञापन

BPSC 70th CCE Exam Guidelines: परीक्षा के लिए गाइडलाइंस

परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को गाइडलाइंस को ध्यान से पढ़ लेना चाहिए और भूलकर भी गलती नहीं करनी चाहिए। यदि कोई उम्मीदवार किसी गाइडलाइंस का उल्लंघन करता हुआ पाया जाएगा, तो आयोग उन पर कार्यवाही करने के लिए स्वतंत्र होगा। गाइडलाइंस निम्न प्रकार हैं:

  • उम्मीदवारों को अपने साथ एक अतिरिक्त e-admit card लेकर जाना होगा। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड कॉपी पर सिग्नेचर करने के बाद निरीक्षक को देनी होगी।
  • उम्मीदवार एडमिट कार्ड पर लिखे रिपोर्टिंग समय से एक घंटे पहले परीक्षा केंद्रों पर पहुंच जाएं। 
  • परीक्षा के दिन किसी भी उम्मीदवार को 11 बजे के बाद परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं दी जाएगी।
  • उम्मीदवारों को अपने साथ वैलिड फोटो आईडी कार्ड जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट लेकर जाना होगा।
  • उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल के अंदर अपना सामान ले जाने की अनुमति नहीं होगी, जिसमें घड़ियां, पेजर, कैलकुलेटर, टैबलेट, आईपैड, ब्लूटूथ, मोबाइल फोन या किसी अन्य प्रकार का कंप्यूटिंग उपकरण शामिल है।
  • परीक्षा में उपस्थित सभी उम्मीदवारों का बायोमेट्रिक एवं Facial Recognition किया जाएगा।
  • परीक्षा शुरू होने से पहले उम्मीदवार प्रश्न पुस्तिका और ओएमआर शीट में दिए गाइडलाइंस को जरूर पढ़ लें। 
  • परीक्षा समय समाप्त होने से पहले किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल से जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed