फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BPSC 69th CCE 42 more vacancies added exam on September 30

BPSC 69th CCE Exam: बीपीएससी 69वीं सीसीई में बढ़ी 42 वेकन्सी, 30 सितंबर को होगी परीक्षा

Tue, 29 Aug 2023 01:10 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 29 Aug 2023 01:10 PM IST
सार

BPSC 69th CCE Exam: शुरुआत में बीपीएससी ने 69वें इंटीग्रेटेड सीसीई परीक्षा के लिए 379 रिक्तियों की जानकारी दी थी, जिसमें बाद में 63 नई वेकन्सी जोड़ी गई थी। अब इसमें कुछ और रिक्तियां जोड़ी गई हैं। खबर में पढ़िए कितनी वेकन्सी बढ़ी हैं।
 

विज्ञापन
BPSC 69th CCE 42 more vacancies added exam on September 30
BPSC - फोटो : Free Pic

विस्तार

BPSC 69th CCE Exam: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 69वीं संयुक्त प्रतियोगी और अन्य परीक्षाओं के माध्यम से भरी जाने वाली रिक्तियों की संख्या बढ़ा दी है। इस बात की जानकारी आयोग ने सोमवार को दी है। आयोग की ओर से सोमवार को कहा गया है कि BPSC 69th Integrated CCE के लिए 33 रिक्त पद और मिले हैं। हालांकि, नए पदों की संख्या 42 है, लेकिन इनमें से 9 पद आरक्षित हैं।

विज्ञापन

क्या-क्या बदलाव हुए?

मूल रूप से, बीपीएससी ने परीक्षा के लिए 379 रिक्तियों की जानकारी दी थी। बाद में 63 नई रिक्तियों के शामिल होने के बाद जुलाई में यह संख्या 442 हो गई थी, और अब इसमें 33 नई वेकन्सी भी जोड़ी गई हैं। इस प्रकार अब कुल रिक्तियों की संख्या 475 हो गई है। आयोग ने अपने हालिया नोटिस में कहा कि 27 जून के बीपीएससी नोटिस की अन्य शर्तें अपरिवर्तित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक तिहाई नंबर की निगेटिव मार्किंग


इसके अलावा, इसमें कहा गया है कि 69वें इंटीग्रेटेड सीसीई में नेगेटिव मार्किंग होगी। प्रारंभिक परीक्षा में पूछे गए वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्नों के चार विकल्प होंगे और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक काटे जाएंगे। बीपीएससी 69वीं इंटीग्रेटेड सीसीई के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 15 जुलाई को शुरू हुई थी और इस महीने की शुरुआत में समाप्त हुई थी। मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों या संस्थान से स्नातक डिग्री वाले उम्मीदवार परीक्षा के लिए पात्र हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed