BPSC 68th Prelims: बीपीएससी 68वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा कब होगी और कब आएंगे प्रवेश-पत्र? जानें बड़ा अपडेट
BPSC 68th Prelims Exam Date Released: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 68वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा (68th CCE Prelims) 2022 की परीक्षा तिथि जारी कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BPSC 68th Prelims Exam Date Released: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 68वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा (68th CCE Prelims) 2022 की परीक्षा तिथि जारी कर दी है। आयोग की ओर से बीपीएससी 68वीं परीक्षा का आयोजन 12 फरवरी, 2023 को किया जाएगा।
बीपीएससी की संयुक्त प्रतियोगी प्रांरभिक परीक्षा दोपहर 12 बजे से दोपहर दो बजे तक आयोजित की जाएगी। बिहार लोक सेवा आयोग ने परीक्षा के लिए 38 जिलों में 805 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए हैं। हालांकि, उम्मीदवारों के पास अब परीक्षा की तैयारी के लिए महज तीन हफ्ते का समय शेष बचा है।
BPSC 68th Prelims इस दिन जारी होंगे Admit Card
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने एक अधिसूचना जारी कर परीक्षा तिथि की घोषणा की गई। इसके साथ ही आयोग ने प्रवेश-पत्र जारी करने की तारीख का भी एलान कर दिया है। बीपीएससी ने बताया कि परीक्षा के आवेदन कर चुके योग्य उम्मीदवार 28 जनवरी, 2023 से अपना हॉल टिकट यानी प्रवेश-पत्र आयोग की आधिकारिक वेबसाइट onlinebpsc.bihar.gov.in या bpsc.bih.nic.in से डाउनलोड कर पाएंगे।
BPSC 68th Prelims 77 पद महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित
बीपीएससी की ओर से इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 281 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 77 पद महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाने की सलाह दी जाती है।
BPSC 68th Prelims Admit Card डाउनलोड करने के चरण
-
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं। -
68वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा के एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें। -
अपने लॉग इन विवरण दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें। -
अब अपना एडमिट कार्ड चेक करें और इसे डाउनलोड कर लें। -
उम्मीदवारा भविष्य के संदर्भ के लिए प्रवेश-पत्र के एक-दो प्रिंट आउट ले लें।