{"_id":"641843d18dbc121c49091bfb","slug":"bpsc-68th-final-answer-key-out-know-how-to-download-at-bpsc-bih-nic-in-2023-03-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BPSC 68th Final Answer Key Out: बीपीएससी 68वीं प्रारंभिक परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी, ऐसे करें डाउनलोड","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
BPSC 68th Final Answer Key Out: बीपीएससी 68वीं प्रारंभिक परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी, ऐसे करें डाउनलोड
Mon, 20 Mar 2023 05:31 PM IST
सौरभ पांडेय
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Mon, 20 Mar 2023 05:31 PM IST
सार
BPSC 68th Final Answer Key Out: बिहार लोक सेवा आयोग ने 68वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा 2022 की फाइनल आंसर की जारी कर दी है।
विज्ञापन
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी)
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
BPSC 68th Final Answer Key Out: बिहार लोक सेवा आयोग ने 68वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा 2022 की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपनी उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
बीपीएससी 68वीं प्रारंभिक परीक्षा 12 फरवरी को राज्य के 38 जिलों के परीक्षा केंद्रों में आयोजित की गई थी। बीपीएससी की अंतरिम उत्तर कुंजी 18 फरवरी, 2023 को जारी की गई थी। उससे संबंधित उम्मीदवारों से आपत्तियां आमंत्रित की गई थीं। 68वीं प्रारंभिक परीक्षा को लेकर बीपीएससी ने कहा कि आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी तैयार की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार लोक सेवा आयोग ने 68वीं प्रारंभिक परीक्षा के लिए पदों की संख्या बढ़ा दी है। इस भर्ती के लिए कुल 43 पद बढ़ाएं गए हैं। जिसके बाद अब कुल पदों की संख्या 324 हो गई है। यह सभी 43 पद डिजास्टर मैनेजमेंट विभाग में जोड़े गए हैं। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए बिहार 68वीं सीसीई प्रीलिम्स परीक्षा 12 फरवरी, 2023 को आयोजित की गई थी।
ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर 68वीं सीसीई मेन फाइनल आंसर की लिंक पर क्लिक करें।
- बीपीएससी 68वीं फाइनल आंसर की स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- उत्तर कुंजी जांचें और डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।