फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BPSC 68th Application Submission Deadline Extended for Specific Candidates Check Notification

BPSC 68th CCE: बीपीएससी का नए साल का तोहफा, 68वीं परीक्षा के लिए आवेदन जमा करने का दिया विशेष मौका

Mon, 02 Jan 2023 10:24 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 02 Jan 2023 10:24 PM IST
सार

BPSC 68th CCE: बीपीएससी का नए साल का तोहफा, 68वीं परीक्षा के लिए आवेदन जमा करने का दिया विशेष मौका

विज्ञापन
BPSC 68th Application Submission Deadline Extended for Specific Candidates Check Notification
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

Bihar 68th CCE Prelims Exam Application Submission Dates: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 68वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा (Bihar 68th CCE Prelims) 2022 के उम्मीदवारों को नए साल का तोहफा दिया है। बीपीएससी हजारों उम्मीदवारों के आग्रह को स्वीकार करते हुए 68वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा के लिए अपना आवेदन फॉर्म जमा करने का विशेष मौका दिया।  

विज्ञापन

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने केवल उन उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की समय-सीमा बढ़ा दी है, जिन्होंने आवेदन शुल्क का भुगतान कर दिया था, लेकिन किसी तकनीकी खराबी या व्यक्तिगत कारणों से जो अपना आवेदन फॉर्म पूरी तरह जमा नहीं कर पाए थे। ऐसे उम्मीदवार अब इस विशेष मौके का लाभ उठाते हुए परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट onlinebpsc.bihar.gov.in पर 10 जनवरी, 2023 तक आवेदन कर सकते हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

बीपीएससी भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 281 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 77 पद महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अधिक विवरण के लिए समय-सीमा विस्तृत अधिसूचना को ध्यान से देखें।

Bihar 68th CCE Prelims 2023 के लिए आवेदन जमा करने की प्रक्रिया

  1.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    सबसे पहले उम्मीदवार बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
  2.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    68वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करें पर क्लिक करें।
  3.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    अपनी आवेदन संख्या और लॉग इन डिटेल्स का इस्तेमाल कर लॉग इन करें। 
  4.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    अधूरा पंजीकरण फॉर्म पूरा करें और संबंधित दस्तावेज अपलोड करें।
  5.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    आवेदन फॉर्म जमा करें और उसकी एक प्रति डाउनलोड कर लें।
  6.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed