BPSC 67th Main Exam: बीपीएससी 67वीं मुख्य परीक्षा की अधिसूचना जारी, 21 नवंबर से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया
BPSC 67TH CCE MAINS 2022: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने 67वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बीपीएससी 67वीं मुख्य परीक्षा की अधिसूचना जारी कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BPSC 67TH CCE MAINS 2022: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने 67वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बीपीएससी 67वीं मुख्य परीक्षा की अधिसूचना जारी कर दी है। आयोग की ओर से बीपीएससी 67वीं मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 नवंबर, 2022 से शुरू की जा रही है। इससे पहले, बिहार लोक सेवा आयोग ने 17 नवंबर की शाम को 67वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी किया था। बीपीएससी द्वारा प्रारंभिक परीक्षा 30 सितंबर 2022 को आयोजित की गई थी। इसमें आयोग ने मुख्य परीक्षा के लिए 11607 उम्मीदवारों को क्वालिफाई घोषित किया था।
BPSC 67TH CCE: महिला उम्मीदवारों के लिए 228 पद आरक्षित
प्रीलिम्स परीक्षा में सफल रहे उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर विस्तृत अधिसूचना एवं परीक्षा संबंधी अन्य दिशा-निर्देश पढ़ सकते हैं। मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 नवंबर से शुरू होगी। जबकि आवेदन की अंतिम तिथि छह दिसंबर, 2022 तय की गई है। बीपीएससी की 67वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से विभिन्न पदों के लिए 726 रिक्तियों को भरने के लिए उम्मीदवारों की भर्ती करेगा। 726 रिक्तियों में से 228 पद महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं और बाकी 498 पद पुरुष उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध हैं।
यह भी पढ़ें : BPSC 67th Result CutOff: 67वीं प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी, यहां जानें श्रेणीवार कट ऑफ प्रतिशत
BPSC 67TH CCE: 1020 अंकों में से तैयार की जाएगी मेरिट
बीपीएससी 67वीं प्रीलिम्स में सफल रहे उम्मीदवारों को अब निश्चित रूप से मुख्य परीक्षा की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। आयोग की ओर से 67वीं मुख्य परीक्षा भी जल्द ही आयोजित की जाएगी। मुख्य परीक्षा 900 अंकों की है। यदि कोई उम्मीदवार बीपीएससी मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण होता है, तो उसे साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है जो 120 अंकों के लिए होता है। इसलिए 1020 अंकों में से मेरिट तैयार की जाती है।
यह भी पढ़ें : BPSC 67th Result Out: बीपीएससी ने जारी किया 67वीं प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम, प्रीलिम्स में 11607 क्वालिफाई
BPSC 67TH CCE: मुख्य परीक्षा का पेपर पैटर्न
बीपीएससी 67वीं मुख्य परीक्षा 2022 में क्वालिफाइंग पेपर जनरल हिंदी का होगा। साथ ही, सामान्य अध्ययन का पेपर-1 और सामान्य अध्ययन का पेपर-2 होगा। ये दोनों पेपर 300 अंकों के होंगे। एक वैकल्पिक पेपर भी है जिसे उम्मीदवार को आवेदन पत्र भरते समय चुनना होता है। यह वैकल्पिक पेपर 300 अंकों का होता है।