फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BPSC 67th CCE 2023 Error in 672 candidates documents, List uploaded on bpsc.bih.nic.in, asks to re-verify

BPSC 67th CCE: 67वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के 672 अभ्यर्थियों के दस्तावेजों में गड़बड़ी, फटाफट करें ये काम

Mon, 09 Oct 2023 11:20 AM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 09 Oct 2023 11:20 AM IST
सार

BPSC 67th CCE 2023: बिहार लोक सेवा आयोग ने जानकारी दी है कि 67वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (CCE) के 672 अभ्यर्थियों ने त्रुटियों वाले दस्तावेज अपलोड किए हैं। खबर में जानिए ऐसे उम्मीदवारों को अब आगे क्या करना होगा।

विज्ञापन
BPSC 67th CCE 2023 Error in 672 candidates documents, List uploaded on bpsc.bih.nic.in, asks to re-verify
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

BPSC 67th CCE 2023: 67वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा पर एक बड़ी अपडेट सामने सामने आई है। बिहार लोक सेवा आयोग ने बताया है कि 67वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (CCE) के 672 अभ्यर्थियों ने त्रुटियों वाले दस्तावेज अपलोड किए हैं। ऐसे उम्मीदवारों के रोल नंबर और त्रुटि की प्रकृति वाली एक सूची आयोग की आधिकारिक वेबसाइट - bpsc.bih.nic.in पर उपलब्ध है।

विज्ञापन


आयोग ने उम्मीदवारों से त्रुटियों को सुधारने और मुख्य आवेदन पत्र के साथ साक्षात्कार के दिन इसे दोबारा सत्यापित करने के लिए कहा है।

10 अक्तूबर तक किया जा सकता है ये काम

पिछले नोटिस में आयोग ने कहा था कि बीपीएससी 67वीं मुख्य लिखित परीक्षा की अमूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाएं डाउनलोड करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अभ्यर्थी इसे 10 अक्तूबर तक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। पहले इसकी अंतिम तिथि 6 अक्तूबर थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इतने उम्मीदवार देंगे इंटरव्यू

मेन्स का रिजल्ट बीते महीने 14 सितंबर को घोषित किया गया था। परीक्षा 30, 31 दिसंबर, 2022 और 7 जनवरी, 2023 को पटना में आयोजित हुई थी। परीक्षा में कुल 2104 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए थे और साक्षात्कार दौर के लिए पात्र हैं। यह भर्ती अभियान कुल 1,052 रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed