फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BPSC 64th final Result to be released Soon for State Civil Service Main Exam 2018 interview

खुशखबर : शाम सात बजे तक जारी होगा बीपीएससी 64वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा का अंतिम परिणाम

Sun, 06 Jun 2021 06:40 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sun, 06 Jun 2021 06:40 PM IST
सार

वे सभी उम्मीदवार जो 64वीं मुख्य परीक्षा में सफल रहे थे और साक्षात्कार में उपस्थित हुए थे, वे अपना परिणाम बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकेंगे। बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट का सीधा लिंक यहां दिया गया है। 

विज्ञापन
BPSC 64th final Result to be released Soon for State Civil Service Main Exam 2018 interview
BPSC 64th CS Exam Final Result

विस्तार

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से बिहार राज्य सेवा की 64वीं संयुक्त प्रतियोगिता मुख्य परीक्षा का अंतिम परिणाम रविवार शाम सात बजे तक जारी होगा। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार, परिणाम जारी होने के साथ ही बिहार को राज्य सेवा विभागों के लिए 1465 नए अफसर मिलने का रास्ता साफ हो जाएगा। बता दें कि करीब चार हजार से अधिक उम्मीदवारों और उनके परिजनों को बिहार लोक सेवा परीक्षा के फाइनल रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है।

विज्ञापन


अभ्यर्थी 2018 से शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया के अंतिम परिणाम के 2021 का आधा साल बीत जाने तक भी जारी न होने से निराश हैं और सोशल मीडिया पर लगातार गुहार लगा रहे हैं। बता दें कि बिहार लोक सेवा आयोग यानी बीपीएससी की 64वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के लिए 2018 में प्रारंभिक अधिसूचना जारी हुई थी। इसके बाद विस्तृत विज्ञापन 2/8/2018 को जारी किया गया था। तथा प्रारंभिक परीक्षा 16/12/2018 को हुई थी।
विज्ञापन


इसके पश्चात मुख्य परीक्षा 12/7/2019 से 16/7/2019 के मध्य आयोजित की गई थी और मुख्य परीक्षा के परिणाम 16/7/2020 को जारी हुए थे। बता दें कि मुख्य परीक्षा में इस साल कुल 3,799 उम्मीदवार पास हुए थे। इसके बाद सफल उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था। वहीं, साक्षात्कार का दौर 1/12/2020 से 10/2/2021 तक चला था। 1465 पदों पर नियुक्ति के लिए इस दौरान करीब 3800 उम्मीदवारों के साक्षात्कार लिए गए थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

बीते माह 26 मई, 2021 को ही बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा गया था कि 64वीं सिविल सेवा परीक्षा का अंतिम परिणाम जून 2021 के प्रथम सप्ताहांत संभावित है। वे सभी उम्मीदवार जो 64वीं मुख्य परीक्षा में सफल रहे थे और साक्षात्कार में उपस्थित हुए थे, वे अपना परिणाम बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकेंगे। बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट का सीधा लिंक यहां दिया गया है।


बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in 
 

गौरतलब है कि बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की मुख्य परीक्षा में सामान्य हिंदी का 100 अंकों का और जनरल स्टडीज पेपर-1 और जनरल स्टडीज पेपर-2, ऐसे तीन पेपरों की परीक्षा ली जाती है।दोनों जनरल स्टडी पेपर 300 अंकों के होते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed