{"_id":"57a3166c4f1c1bb17b2b8c8e","slug":"bpcl-recruitment-2016-apply-online-process-technician-40-vacancies","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड में भर्ती, 41,000 रुपये प्रतिमाह कमाने का मौका","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड में भर्ती, 41,000 रुपये प्रतिमाह कमाने का मौका
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Thu, 04 Aug 2016 03:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने कुल 40 रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है, जिसमें प्रोसेस टेक्नीशियन ग्रेड '7' के पदों को भरा जाएगा।
विज्ञापन
निर्धारित पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता के तौर पर किसी भी मान्यताप्राप्त सरकारी पॉलिटेक्नीकल विश्वविद्यालय या संस्थान से 60 प्रतिशत अंकों से केमिकल इंजीनियरिंग/ टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा या उसके समकक्ष होना जरूरी है।
विज्ञापन
साथ ही संबंधित क्षेत्र में कम से कम एक साल का अनुभव होना जरूरी है। इन पदों पर आयु सीमा के तौर पर न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 27 वर्ष तय की गयी है। आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट का प्रावधान है। चयनित उम्मीदवारों को 13,800 रुपये से 41,000 रुपये प्रतिमाह दिये जाने का प्रावधान है।
विज्ञापन
14 अगस्त तक करें आवेदन की अंतिम तिथि
इन पदों पर उम्मीदवारों को ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार दिये गये आवेदन पत्र को निर्धारित प्रारूप में डाउनलोड कर उस भरें।
उम्मीदवार आवेदन पत्र की प्रतियों को आगे की चयन प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें। आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 अगस्त, 2016 निर्धारित की गई है। निर्धारित पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और कौशल आकलन टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।
आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार भारत पैट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट www.bharatpetroleum.com पर लॉग इन करें।