फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Bollywood hopes for reforms for daily wagers reduction in taxes with Maharashtra Election 2024

Maharashtra Election 2024: 'दिहाड़ी मजदूरों के लिए सुधार, टैक्स में राहत', बॉलीवुड को चुनाव से हैं ये उम्मीदें

Fri, 15 Nov 2024 01:22 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 15 Nov 2024 01:22 PM IST
सार

इसके साथ ही फिल्म इंडस्ट्री के लोगों ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपने विचार साझा किए हैं। अभिनेता सुरेश ओबेरॉय ने वोटिंग के महत्व पर जोर देते हुए इसे "राष्ट्रीय त्योहार" बताया है।

विज्ञापन
Bollywood hopes for reforms for daily wagers reduction in taxes with Maharashtra Election 2024
बॉलीवुड सेलेब्स - फोटो : एक्स

विस्तार

महाराष्ट्र 20 नवंबर को होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव के लिए तैयार है। ऐसे में मुंबई में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को उम्मीद है कि नई सरकार दिहाड़ी मजदूरों के लिए जरूरी सुधार लाएगी और इस क्षेत्र पर फाइनेंशियल बोझ कम करने के लिए नई नीतियां बनाएगी। इसके साथ ही फिल्म इंडस्ट्री के लोगों ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपने विचार साझा किए हैं। अभिनेता सुरेश ओबेरॉय ने वोटिंग के महत्व पर जोर देते हुए इसे "राष्ट्रीय त्योहार" बताया है।
विज्ञापन


बॉलीवुड सेलेब्स ने साझा किए अपने विचार
सुरेश ओबेरॉय ने कहा, "वोटिंग एक राष्ट्रीय त्योहार है और यह आपकी जिम्मेदारी है कि आप अपने मताधिकार का प्रयोग करें और लोकतंत्र की नींव को मजबूत करें।" वही इसी क्रम में अभिनेता गुलशन देवैया ने कहा, "किसी भी देश में चुनाव होना। एक अच्छे और साफ लोकतंत्र की पहचान है। यह लोगों का अधिकार भी है। इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि हमें लोगों से कितनी दिक्कतें होती हैं। हमारा यही एजेंडा है कि हम एक निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव करा सकें।"
विज्ञापन


इन सितारों नें भी चुनाव को लेकर की यह बात
विधानसभा चुनाव को लेकर बोनी कपूर का कहना है, "वोट कर के अपना नेता चुनना एक लोकतंत्र देश की पहचान है और मेरा मानना है कि हर किसी को अपने इस अधिकार का उपयोग करना चाहिए।" वही, निर्माता सुभाष घई का कहना है, "मैं वैसे तो किसी भी पार्टी से संबंधित नहीं हूं। महाराष्ट्र मेरी कर्म भूमि रही है। मैं चाहता हूं कि राज्य के लिए किसी ऐसे नेता का चुनाव हो जो यहां के विकास के बारे में सोचे। फिर चाहे वह किसी भी पार्टी का हो।"
विज्ञापन
विज्ञापन


दिहाड़ी मजदूरों को लेकर उठाया मुद्दा
वही, फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष का कहना है कि नेताओं से कई बार दैनिक वेतनभोगियों को लेकर अपील की जा चुकी है, लेकिन उनकी नौकरी कंफर्म करने के लिए सरकार ने बहुत कम काम किया है।  कोविड 19 के बाद इन दिहाड़ी मजदूरों ने कई आर्थिक कठिनाइयों का सामना किया है। गुलशन देवैया ने भी इस बात का समर्थन किया है। अभिनेता का कहना है कि उत्तर प्रदेश सरकार सबसे बड़ी फिल्म सिटी विकसित कर रही है और सब्सिडी दे रही है, इसलिए हर कोई वहां शूटिंग के लिए जाएगा।
 

Kal Ho Naa Ho: फिल्म 'कल हो ना हो' की री-रिलीज पर करण जौहर की प्रतिक्रिया, बोले- 'दिल के करीब है यह फिल्म'






 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed