Kal Ho Naa Ho: फिल्म 'कल हो ना हो' की री-रिलीज पर करण जौहर की प्रतिक्रिया, बोले- 'दिल के करीब है यह फिल्म'
साल 2003 में आई शाहरुख खान, प्रीति जिंटा और सैफ अली खान जैसे सितारों से सजी फिल्म 'कल हो ना हो' आज 15 नवंबर को फिर से सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस मौके पर करण जौहर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है।
विस्तार
फिल्म 'कल हो ना हो' रिलीज के दो दशक बाद आज शुक्रवार को फिर से सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। यह निखिल आडवाणी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाया गया। शाहरुख खान, प्रीति जिंटा, सैफ अली खान और जया बच्चन सितारों से सजी इस फिल्म की री-रिलीज के अवसर पर करण जौहर ने एक पोस्ट साझा किया है।
बोले- बहुत खास है यह फिल्म
करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें उन्होंने फिल्म की एक क्लिप है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है, 'हसो, जियो, मुस्कुराओ...आज क्योंकि क्या पता कल हो ना हो!' इसके आगे लिखा है, 'एक फिल्म जो मेरे लिए बहुत ही ज्यादा खास है और मेरे दिल के बेहद करीब है। यह फिल्म आप सभी के लिए एक बार फिर बड़े परदे पर वापस आ गई है'।
दर्शकों ने जताई खुशी
इस फिल्म के फिर से सिनेमाघरों में रिलीज होने के पर दर्शक खुश हैं। इसके साथ ही करण जौहर से गुजारिश कर रहे हैं कि वे फिर से इसी तरह की फिल्में लेकर आएं। वहीं, कुछ यूजर्स सवाल कर रहे हैं कि आप शाहरुख खान के साथ फिर से कोई रोमांटिक फिल्म क्यों नहीं बना रहे हैं? क्या कोई वजह है इसकी? कुछ यूजर लिख रहे हैं, 'यह सिर्फ आपकी ही नहीं, हमारी भी फेवरेट फिल्म है'।
HHVM: कई बार टलने के बाद इस दिन जारी होगा पवन कल्याण की 'हरि हर वीरा मल्लू' का पहला गाना, बनाई गई यह योजना
कितनी हुई कमाई
फिल्म 'कल हो ना हो' 28 नवंबर 2003 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इसे करीब 28 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था। फिल्म ने 38.85 करोड़ रुपये की नेट कमाई की। वहीं, इसका वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कारोबार 82.05 करोड़ रुपये रहा।
संबंधित वीडियो