BOI: नहीं देनी कोई लिखित परीक्षा, 10वीं पास के लिए सुनहरा मौका
Bank of India Recruitment 2020: बैंक ऑफ इंडिया में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि ऑफिसर और क्लर्क के पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। बैंक में 28 पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे गए हैं। 10वीं पास छात्र इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री का होना अनिवार्य है। जबकि क्लर्क के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास 10वीं पास का सर्टिफिकेट होना आवश्यक है। ध्यान दें कि उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित की गई है। नौकरी से संबंधित पूरी जानकारी जैसे- जरूरी योग्यता, चयन प्रक्रिया, कैसे करें आवेदन, पदों का विवरण आदि आपको आगे दी जा रही है। पढ़ते हैं आगे...
पदों का विवरण-
- ऑफिसर- 14 पद
- कलर्क- 14 पद
- ऑफिसर - 23700 से 42020 रुपये तक प्रति माह वेतन
- कलर्क - 11765 से 31540 रुपये तक प्रति माह वेतन
योग्यता
- ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री का होना अनिवार्य है।
- क्लर्क के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास 10वीं पास का सर्टिफिकेट होना आवश्यक है।
आयु सीमा (01.07.2020)
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित की गई है।
ये भी पढ़ें- NABARD ने कई रिक्त पदों के लिए निकाली हैं भर्तियां, 23 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन
ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
आपकी उम्र इस नौकरी के लिए मांगी गई तय सीमा में है या नहीं, यह जानने के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें- SBI: लगभग 4000 पदों पर हो रही हैं भर्तियां, सीधे होगा चयन
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।