फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BOI PO Admit Card 2023 Released Download Bank Of India Po Hall Ticket At Bankofindia.co.in

BOI PO Admit Card 2023: बैंक ऑफ इंडिया पीओ भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Thu, 16 Mar 2023 11:10 AM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Thu, 16 Mar 2023 11:10 AM IST
सार

BOI PO Admit Card 2023 Out: बैंक ऑफ इंडिया ने पीओ भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन
BOI PO Admit Card 2023 Released Download Bank Of India Po Hall Ticket At Bankofindia.co.in
बैंक ऑफ इंडिया - फोटो : Social Media

विस्तार

Bank Of India PO Admit Card 2023 Released: बैंक ऑफ इंडिया ने जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल - I (JMGS I) में प्रोबेशनरी ऑफिसर के पद के लिए भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र बैंक की आधिकारिक वेबसाइट www.bankofindia.co.in के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन

बैंक की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा 19 मार्च, 2023 को आयोजित की जानी है। ऑनलाइन परीक्षा के लिए कॉल लेटर डाउनलोड करने के लिए लिंक आधिकारिक वेबसाइट bankofindia.co.in पर उपलब्ध है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक की तरफ से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि अंग्रेजी भाषा और अंग्रेजी वर्णनात्मक पेपर की परीक्षा को छोड़कर परीक्षा द्विभाषी, यानी अंग्रेजी और हिंदी में आयोजित की जाएगी। इंग्लिश लैंग्वेज और इंग्लिश डिस्क्रिप्टिव पेपर की परीक्षा क्वालिफाइंग नेचर की होगी। यानी इंग्लिश लैंग्वेज और इंग्लिश डिस्क्रिप्टिव पेपर में प्राप्त अंकों को मेरिट लिस्ट तैयार करते समय नहीं जोड़ा जाएगा।

विज्ञापन

बैंक ऑफ इंडिया में 500 प्रोबेशनरी ऑफिसर रिक्तियों को भरने के लिए यह भर्ती अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें जनरल बैंकिंग स्ट्रीम में 350 क्रेडिट ऑफिसर और स्पेशलिस्ट स्ट्रीम में 150 आईटी ऑफिसर शामिल हैं।

ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bankofindia.co.in पर जाएं।
  • 'करियर' पर जाएं- 'कॉल लेटर डाउनलोड करें'।
  • JMGS-I एडमिट कार्ड लिंक में प्रोबेशनरी ऑफिसर पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण संख्या / रोल नंबर, जन्म तिथि का उपयोग करके लॉगइन करें।
  • टीजे बीओआई पीओ एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed