फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BOB SO Recruitment 2022 for 105 posts of Specialist Officers ,know how to apply sarkari naukri

BOB SO Recruitment 2022: बैंक ऑफ बड़ौदा ने 100 से अधिक पदों पर निकालीं भर्तियां, जानें आवेदन की प्रक्रिया

Sun, 06 Mar 2022 08:44 AM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sun, 06 Mar 2022 08:44 AM IST
सार

BOB SO Recruitment 2022: बैंक ऑफ बड़ौदा में विशेषज्ञ अधिकारी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। बैंक ने आवेदन की आखिरी तारीख 24 मार्च, 2022 को निर्धारित की है।

विज्ञापन
BOB SO Recruitment 2022 for 105 posts of Specialist Officers ,know how to apply sarkari naukri
BOB SO Recruitment 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

BOB SO Recruitment 2022: बैंक भर्ती का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने विशेषज्ञ अधिकारी के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं। जिन उम्मीदवारों को इस भर्ती में शामिल होने की इच्छा है, वह अपना आवेदन बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर कर सकते हैं। हम आपको इस खबर में आवेदन की प्रक्रिया और सभी जरूरी योग्यताओं के बारे में जानकारी देंगे। 

विज्ञापन

BOB SO Recruitment 2022: इतने पदों पर होंगी भर्तियां
बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से जारी की गई भर्ती के माध्यम से कुल 105 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। उम्मीदवीरों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। परीक्षा के विस्तृत शेड्यूल जल्द ही जारी किया जाएगा। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के माध्यम से चयनित होंगे उन्हें विशेषज्ञ अधिकारी या स्पेशलिस्ट ऑफिसर के रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

BOB SO Recruitment 2022: 24 मार्च, 2022 तक कर लें आवेदन
बैंक ऑफ बड़ौदा में विशेषज्ञ अधिकारी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। बैंक ने आवेदन की आखिरी तारीख 24 मार्च, 2022 को निर्धारित की है। उम्मीदवार आखिरी समय में तकनीकी समस्या से बचने के लिए जल्द से जल्द अपना आवेदन पूरा कर लें।

विज्ञापन

BOB SO Recruitment 2022: भर्ती से जुड़ीं महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने की तारीख- 4 मार्च, 2022
  • आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने की तारीख- 24 मार्च, 2022
  • आवेदन शुल्क जमा करने की तारीख- 24 मार्च, 2022
  • प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि- जल्द जारी होगी।
  • परीक्षा की तारीख-  जल्द जारी होगी।

BOB SO Recruitment 2022: भर्ती का विवरण

  • प्रबंधक- 15 पद
  • क्रेडिट ऑफिसर- 40 पद
  • क्रेडिट आयात-निर्यात- 20 पद
  • विदेशी मुद्रा - अधिग्रहण और संबंध प्रबंधक- 30 पद

BOB SO Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों से पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा मांगी गई है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं। सामान्य, ईडब्लूएस और ओबीसी वर्ग के लिए 600 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित किए गए हैं। वहीं, एससी, एसटी, महिला और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित हैं। 

BOB SO Recruitment 2022: कैसे करें आवेदन?
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से अपना आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि आवेदन की आखिरी तारीख 24 मार्च, 2022 है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed