फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BIS Result 2024 Declared for Group A, B, C Posts Check Direct Link Here

BIS Result: भारतीय मानक ब्यूरो ग्रुप ए, बी और सी पदों के परिणाम घोषित, 345 पदों पर होगी भर्ती; यहां करें चेक

Sat, 21 Dec 2024 11:44 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 21 Dec 2024 11:44 AM IST
सार

BIS Result 2024: भारतीय मानक ब्यूरो ने ग्रुप ए, बी और सी पदों के लिए परिणाम की घोषणा कर दी है। उम्मीदवार अपने परिणाम देखने और डाउनलोड करने के लिए पर जा सकते हैं। विभिन्न पदों के लिए 19 नवंबर और वरिष्ठ सचिवालय सहायक और अन्य के लिए 21 नवंबर को परीक्षा आयोजित की गई थी।

विज्ञापन
BIS Result 2024 Declared for Group A, B, C Posts Check Direct Link Here
BIS Result 2024 - फोटो : freepik

विस्तार

BIS Result 2024: भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) ने ग्रुप ए, बी और सी पदों के लिए परिणाम की घोषणा कर दी है। परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार अपने संबंधित परिणामों को देखने और डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट (bis.gov.in) पर जा सकते हैं।

विज्ञापन

 

इन पदों के लिए हुई थी परीक्षा

ऑनलाइन परीक्षा 19 नवंबर और 21 नवंबर 2024 को तीन शिफ्ट में और 21 नवंबर को एक शिफ्ट में हुई थी। 19 नवंबर को पहली शिफ्ट सुबह 8:30 से 10:30 बजे तक, दूसरी शिफ्ट दोपहर 12:30 से 2:30 बजे तक और तीसरी शिफ्ट शाम 4:30 से 6:30 बजे तक थी। 21 नवंबर को परीक्षा केवल तीसरी शिफ्ट में आयोजित की गई थी, जो शाम 4:30 से 6:30 बजे तक थी।

विज्ञापन


19 नवंबर को आयोजित परीक्षा सहायक अनुभाग अधिकारी, जूनियर सचिवालय सहायक, निजी सहायक, तकनीशियन (इलेक्ट्रीशियन/वायरमैन), तकनीशियन सहायक (लैब), आशुलिपिक और सहायक (सीएडी) के लिए थी। 21 नवंबर को परीक्षा वरिष्ठ सचिवालय सहायक, सहायक निदेशक (वित्त, एमएंडसीए और हिंदी) और वरिष्ठ तकनीशियन के लिए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

345 पदों पर हुई थी भर्ती परीक्षा 

भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा ग्रुप ए, बी और सी के लिए चलाए गए इस भर्ती अभियान का लक्ष्य विभिन्न पदों के रिक्त पड़े 345 पदों को भरना था।

  • वरिष्ठ सचिवालय सहायक- 128
  • जूनियर सचिवालय सहायक- 78
  • आशुलिपिक- 19
  • सहायक अनुभाग अधिकारी- 43
  • तकनीकी सहायक (प्रयोगशाला)- 27
  • वरिष्ठ तकनीशियन- 18
  • तकनीशियन (इलेक्ट्रीशियन/वायरमैन)- 1
  • सहायक निदेशक (प्रशासन एवं वित्त)- 1
  • सहायक निदेशक (विपणन एवं उपभोक्ता मामले)- 1
  • सहायक निदेशक (हिंदी)- 1
  • निजी सहायक- 27
  • सहायक (कम्प्यूटर एडेड डिजाइन)- 1

ऐसे चेक करें परिणाम
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bis.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, 'व्हाट्स न्यू' टैब पर क्लिक करें।
  • अब स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा।
  • उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है, '19 और 21 नवंबर, 2024 को आयोजित ऑनलाइन परीक्षा में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंक'।
  • इसके बाद स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा। संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • परिणाम पीडीएफ स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • अपना परिणाम देखें और डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंटआउट लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed