फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BIS Recruitment 2022 For The post of young proffessionals apply at bis.gov.in sarkari naukri

BIS Recruitment 2022: भारतीय मानक ब्यूरो में युवाओं के लिए नौकरी का मौका, मिलेगी बंपर सैलरी

Sun, 26 Jun 2022 12:49 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sun, 26 Jun 2022 12:49 PM IST
सार

BIS Recruitment 2022: भारतीय मानक ब्यूरो में युवा पेशेवरों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी हो चुकी है। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें की विभाग ने आवेदन की आखिरी तारीख 15 जुलाई, 2022 को निर्धारित की है।

विज्ञापन
BIS Recruitment 2022 For The post of young proffessionals apply at bis.gov.in sarkari naukri
BIS Recruitment 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

BIS Recruitment 2022: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बेहतरीन अवसर सामने आया है। भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस), में युवा पेशेवरों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन होने वाले हैं। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वे अपना आवेदन भारतीय मानक ब्यूरो की आधिकारिक वेबसाइट bis.gov.in पर जाकर कर सकते हैं। बता दें कि भारतीय मानक ब्यूरो भारत सरकार के  उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के अधीन एक वैधानिक निकाय है। 

विज्ञापन

BIS Recruitment 2022: इस तारीख तक होंगे आवेदन
भारतीय मानक ब्यूरो में युवा पेशेवरों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी हो चुकी है। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें की विभाग ने आवेदन की आखिरी तारीख 15 जुलाई, 2022 को निर्धारित की है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन पूरा कर लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

BIS Recruitment 2022: भर्ती का विवरण
इस भर्ती के लिए रिक्त पदों की कुल संख्या 46 निर्धारित की गई है। पदों के अनुसार भर्तियों का विवरण निम्न है-:
  • मानकीकरण विभाग के लिए पदों की संख्या- 4
  • अनुसंधान विश्लेषण  के लिए पदों की संख्या- 20
  • प्रबंधन प्रणाली प्रमाणन विभाग (एमएससीडी)  के लिए पदों की संख्या- 22
विज्ञापन

शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
  • मानकीकरण विभाग- बी.टेक/बी.ई. या मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री के साथ में न्यूनतम 2 वर्ष का अनुभव।
  • मानकीकरण विभाग- किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री। - कोई अनुभव नहीं
  • प्रबंधन प्रणाली प्रमाणन विभाग (एमएससीडी) - किसी भी डिसिप्लिन में ग्रेजुएशन/इंजीनियरिंग में डिप्लोमा और मैनेजमेंट सिस्टम ऑडिटिंग/ट्रेनिंग/कंसल्टेंसी में कम से कम 3 साल का अनुभव।
  • आयु-सीमा- अधिकतम 35 वर्ष

कैसे होगा चयन
शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को प्रैक्टिकल, लिखित मूल्यांकन, तकनीकी ज्ञान मूल्यांकन, साक्षात्कार आदि के लिए आमंत्रित किया जाएगा। बता दें कि बीआईएस बिना कोई कारण बताए किसी भी या सभी आवेदनों को अस्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित रखता है। चयनित उम्मीदवारों को 70 हजार तक की सैलरी मिलेगी। भर्ती दो साल के कांट्रैक्ट पर होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed