फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BIS Recruitment 2021 For Scientist B Posts Begins Selection Based On GATE Score

BIS Recruitment 2021 : ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड में निकलीं कईं भर्तियां, स्नातक करें आवेदन

Sun, 06 Jun 2021 03:04 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sun, 06 Jun 2021 03:04 PM IST
सार

भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने वैज्ञानिक बी पदों के लिए 28 रिक्तियों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 25 जून, 2021 से पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
BIS Recruitment 2021 For Scientist B Posts Begins Selection Based On GATE Score
बीआईएस भर्ती 2021 : ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऊंचे पद पर सरकारी नौकरी पाने की ख्वाहिश रखने वाले युवाओं के लिए यह बेहतरीन खबर है। ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड यानी बीआईएस के द्वारा उनकी यह इच्छा जल्द पूरी की जाएगी। बीआईएस भर्ती 2021 के तहत भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने वैज्ञानिक के बी श्रेणी के पदों के लिए रिक्त 28 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 25 जून, 2021 को या उससे पहले तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट  bis.gov.in पर जाना होगा। भर्ती की विस्तृत जानकारी के लिए आगे पढ़ें पर क्लिक करें ... 

विज्ञापन

 

रिक्तियों का विवरण

  1. सिविल इंजीनियरिंग -13 पद
  2. इंस्ट्रुमेंटेशन इंजीनियरिंग - 02 पद
  3. पर्यावरण इंजीनियरिंग - 02 पद
  4. रसायन विज्ञान - 07 पद
  5. टेक्सटाइल इंजीनियरिंग - 04 पद

पात्रता मानदंड
बीआईएस भर्ती 2021 के तहत वे उम्मीदवार जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीई / बीटेक / मास्टर डिग्री पूरी कर ली है, वे पदों के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। 
उम्मीदवारों को निम्नलिखित में से किसी भी विषय में इंजीनियरिंग (बीई) कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ होना चाहिए। अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के लिए 50 प्रतिशत मान्य होगी। 

  • सिविल इंजीनियरिंग
  • इंस्ट्रुमेंटेशन इंजीनियरिंग
  • पर्यावरण इंजीनियरिंग
  • टेक्सटाइल इंजीनियरिंग 

इसके अलावा आवेदक उम्मीदवारों के पास 2019 / 2020 या फिर 2021 का वैध गेट स्कोर कार्ड भी होना चाहिए। गेट स्कोर 25.06.2021 (आवेदन की अंतिम तिथि) तक मान्य होना चाहिए। 

या फिर 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

उम्मीदवारों के पास प्राकृतिक विज्ञान में मास्टर डिग्री या समकक्ष [केवल रसायन विज्ञान विषय में] कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ (अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के लिए 50 प्रतिशत) होना चाहिए।

आयु सीमा : उम्मीदवारों की ऊपरी आयु सीमा 25.06.2021 तक 30 वर्ष है।

वेतनमान : ये पद सातवें केंद्रीय वेतन आयोग के अनुसार वेतन स्तर 10 और लागू भत्ते के अनुसार हैं। ज्वाइनिंग के समय कुल वेतन लगभग 87,525 रुपये प्रतिमाह रहेगा। 

चयन प्रक्रिया

 

विज्ञापन

  1. आवेदकों को उनके गेट स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा और उसके बाद एक व्यक्तिगत साक्षात्कार होगा।
  2. व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए उम्मीदवारों की शॉर्ट-लिस्टिंग वैध गेट स्कोर की योग्यता के क्रम में की जाएगी।
  3. साक्षात्कार के लिए बुलाए जाने वाले उम्मीदवारों की संख्या संबंधित विषय और श्रेणी में रिक्तियों की संख्या के 4 गुना से अधिक नहीं होगी।
  4. दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया के सफल समापन के बाद ही उम्मीदवारों को व्यक्तिगत साक्षात्कार प्रक्रिया में भाग लेने की अनुमति दी जाएगी।
  5. साक्षात्कार की तिथि, समय और स्थान की सूचना ई-मेल द्वारा दी जाएगी। इसे आधिकारिक वेबसाइट www.bis.gov.in पर भी साझा किया जाएगा।


महत्वपूर्ण तिथियां 

  • ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक तिथि : 05 जून, 2021
  • ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि : 25 जून, 2021


अंतिम मेरिट सूची 
गेट स्कोर को 85 प्रतिशत वेटेज और प्राप्त अंकों के लिए 15 प्रतिशत वेटेज देकर प्राप्त कुल अंकों द्वारा निर्धारित योग्यता के आधार पर साक्षात्कार में उम्मीदवारों का चयन अनुभागवार किया जाएगा। 

योग्यता संबंधी विस्तृत अधिसूचना पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। BIS Recruitment 2021 For Scientist B Posts

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed