Bihar Vidhan Sabha Admit Card: कल जारी होगा जूनियर क्लर्क भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र, जानें कब होगा एग्जाम
Bihar Vidhan Sabha Recruitment Exam: बिहार विधानसभा ने जूनियर क्लर्क भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा का कार्यक्रम जारी किया है। इसके साथ ही प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि का भी एलान कर दिया गया है। विस्तृत विवरण नीचे पढ़ सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Bihar Vidhan Sabha Recruitment 2025: बिहार विधानसभा ने विज्ञापन संख्या 02/2024 के अंतर्गत बहुप्रतीक्षित जूनियर क्लर्क भर्ती के कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा कर दी है। भर्ती अभियान का उद्देश्य विभिन्न पदों के लिए कुल 109 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 19 पद जूनियर क्लर्क के लिए हैं।
Bihar Vidhan Sabha Junior Clerk Admit Card: 18 जुलाई को जारी होगा प्रवेश पत्र
इसके साथ ही विधानसभा ने इस भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी करने के संबंध में भी अहम जानकारी साझा की है। ताजा नोटिस के अनुसार, बिहार विधानसभा जूनियर क्लर्क भर्ती परीक्षा के लिए पंजीकृत अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र कल, 18 जुलाई को आधिकारिक वेबसाइट vidhansubhu.bihor.gov.in. पर अपलोड कर दिए जाएंगे।
Bihar Vidhan Sabha Junior Clerk Exam Date: इस दिन होगी परीक्षा
प्रारंभिक परीक्षा रविवार, 27 जुलाई 2025 को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएगी और रिपोर्टिंग का समय सुबह 8:30 बजे होगा। इसलिए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित समय के अनुसार परीक्षा केंद्र में जरूर प्रवेश करें, अन्यथा उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
Bihar Vidha Sabha Junior Clerk Vacancy: रिक्ति विवरण
यह भर्ती कुल 109 रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है, जिसमें 19 रिक्तियां विशेष रूप से जूनियर क्लर्क के लिए हैं और शेष पद सहायक अनुभाग अधिकारी (एएसओ), निजी सहायक (पीए) और आशुलिपिक जैसे पदों के लिए हैं।
परीक्षा पैटर्न
जूनियर क्लर्क की प्रारंभिक भर्ती परीक्षा में उम्मीदवारों से सामान्य अध्ययन, विज्ञान एवं गणित, मानसिक क्षमता जांच एवं तार्किक विचार से बहुविकल्पीय प्रकार के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न 4 अंक का होगा। साथ ही परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक का नकारात्मक अंकन भी किया जाएगा।
Bihar Vidhan Sabha Admit Card 2025: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को यहां बताए चरणों का पालन करना होगा:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर "Bihar Vidhan Sabha Junior Clerk Admit Card" लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद निर्धारित लॉगिन क्रेडेंशियल को दर्ज करें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल को दर्ज करने के बाद आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट ओपन हो जाएगा।
- इसे डाउनलोड करने के बाद आप इसका प्रिंट आउट भी निकाल सकेंगे।