फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Bihar Stet Result 2023 Update Bihar STET Result Announced at bsebstet.com Know Direct Link to Download

BSEB STET Result 2023: इंतजार खत्म! बिहार शिक्षक पात्रता परीक्षा का रिजल्ट जारी; इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

Tue, 03 Oct 2023 02:45 PM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 03 Oct 2023 02:45 PM IST
सार

BSEB STET Result 2023: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से परिणाम देख सकते हैं।

विज्ञापन
Bihar Stet Result 2023 Update Bihar STET Result Announced at bsebstet.com Know Direct Link to Download
बिहार शिक्षक पात्रता परीक्षा 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

BSEB STET Result 2023: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा का परिणाम (BSEB STET Result 2023) घोषित कर दिया है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट - bsebstet.com पर जाकर बीएसईबी एसटीईटी परिणाम देख सकते हैं। 

विज्ञापन


CBT मोड़ में आयोजित STET, 2023 के पेपर-1 एवं पेपर-2 की परीक्षा में कुल 3.76,877 अभ्यर्थी ( 2,18,489 पुरूष एवं 1,58,388 महिलाएं) सम्मिलित हुए थे, जिसमें कुल 3,00,726 अभ्यर्थी (1,69,874 पुरूष एवं 1,30,852 महिलाएं), यानी कुल 79.79% उत्तीर्ण हुए हैं।
विज्ञापन


- पेपर-1 में 2,39,795 अभ्यर्थी (1,38,522 पुरूष एवं 1,01,273 महिलाएं) परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिसमें 1,98,783 अभ्यर्थी (1,15,209 पुरुष एवं 83,574 महिलाएं), यानी कुल 82.90% उत्तीर्ण हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पेपर-2 में 1,37,082 अभ्यर्थी ( 79,967 पुरुष एवं 57,115 महिलाएं) परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिसमें 101,943 अभ्यर्थी (54,665 पुरुष एवं 47 278 महिलाएं), यानी कुल 74.37% उत्तीर्ण हुए हैं।

4 सितंबर से हुई थी परीक्षा

BSEB के अध्यक्ष, आनंद किशोर ने तदानुसार प्रेस कान्फ्रेंस कर रिजल्ट जारी किया है। बीएसईबी एसटीईटी परीक्षा का आयोजन 4 सितंबर से 15 सितंबर, 2023 तक दो पालियों में आयोजित की गई थी। बोर्ड ने 18 सितंबर को गणित के पेपर के लिए दोबारा परीक्षा आयोजित की थी। एसटीईटी परीक्षा दो पेपरों के लिए आयोजित की जाती है, जिसमें पेपर 1 माध्यमिक और पेपर 2 वरिष्ठ माध्यमिक शिक्षकों की भर्ती के लिए होता है।

ट्विट कर दी गई यह जानकारी

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड के ट्विटर हैंडल से कल एक ट्वीट के माध्यम से जानकारी साझा कर कहा गया था कि रिजल्ट कल, यानी 03.10.2023 के बिहार बोर्ड विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर द्वारा दोपहर 02.30 बजे बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के मुख्य भवन स्थित सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद जारी किया जाएगा।

ऐसे डाउनलोड करें बीएसईबी एसटीईटी परिणाम 2023

  • बिहार एसटीईटी परिणाम 2023 आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • रिजल्ट के लिए लिंक पर क्लिक करें।
  • रोल नंबर, जन्म तिथि और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • बिहार एसटीईटी 2023 स्कोरकार्ड प्रदर्शित किया जाएगा।
  • स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed