फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Bihar SSC Recruitment 2021 Out of jobs in Bihar job for graduates will get hefty salary safalta

Bihar SSC Recruitment 2021: बिहार में नौकरियों की बहार, ग्रैजुएट्स के लिए नौकरी, मिलेगी मोटी सैलरी

Fri, 24 Sep 2021 03:33 PM IST
सोनिया चौहान Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: सोनिया चौहान Updated Fri, 24 Sep 2021 03:33 PM IST
सार

Bihar SSC Recruitment 2021: BSSC ने माइंस इंस्पेक्टर पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आयोग इस भर्ती के तहत लगभग 100 पदों को भरेगा। 

 

विज्ञापन
Bihar SSC Recruitment 2021 Out of jobs in Bihar  job for graduates  will get hefty salary safalta
एसएससी - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

बिहार में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे नौजवानों के लिए खुशखबरी है क्योंकि बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने माइंस इंस्पेक्टर पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आयोग इस भर्ती के तहत लगभग 100 पदों को भरेगा। आवेदन प्रक्रिया 20 सितंबर 2021 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 20 अक्टूबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि माइंस इस्पेक्टर के कुल 100 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं जिनमें जनरल कैटेगरी के लिए 41,बीसी के 11, ईबीसी के 19 पद, ईडब्ल्यूएस के 10, ओबीसी महिला के 3 पद, एससी के 15 पद और एसटी के 1 पद शामिल है। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए SSC GD, MTS, UPSSC की आने वाली किसी भर्ती, UPSI या NDA&NA समेत किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। आप इन फ्री कोर्सेस से इस लिंक पर क्लिक कर 

विज्ञापन

 जुड़ सकते हैं।

आयु सीमा 
उम्मीदवार की उम्र एक अगस्त 2019 तक कम से कम 21 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित उम्मीदवारों को नियनानुसार छूट दी जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता 
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त संस्थान से खान एंव खान सर्वेक्षण में डिप्लामो होना चाहिए या किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से जिओलॉजी में ग्रेजुएशन होना चाहिए।

विज्ञापन


वेतन
पे बैंड-2 के तहत वेतन उम्मीदवार को 9,300 रुपये से 34,800 रुपये और ग्रेड पे-4,200 रुपये मिलेगा।

सफलता के साथ करें पक्की तैयारी
अगर आप भी सरकारी नौकरी करना चाहते हैं कि सालों से इसके लिए तैयारी कर रहे हैं तो आप अपनी तैयारी को और बेहतर बनाने के लिए सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे ग्रुप D, SSC GD, यूपी SI, यूपी लेखपाल समेत लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कराई जा रही है। यहां चल रहे कोर्सेस से जुड़कर आप घर बैठे कंप्लीट तैयारी और रिवीजन कर सकते हैं। आप अपने फोन में सफलता ऐप डाउनलोड कर कोर्सेस से जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक टेस्ट और ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed