फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Police SI Recruitment 2025 Notification out for 1799 posts, apply from 26 September

Bihar Police SI Job: बिहार पुलिस एसआई के करीब 1800 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, 26 सितंबर से करें आवेदन

Wed, 24 Sep 2025 10:23 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 24 Sep 2025 10:23 AM IST
सार

Bihar Police SI Recruitment 2025 Notification: बिहार पुलिस एसआई भर्ती 2025 अधिसूचना जारी हुई है। इस भर्ती में करीब 1800 सब-इंस्पेक्टर पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 26 सितंबर आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Bihar Police SI Recruitment 2025 Notification out for 1799 posts, apply from 26 September
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

विस्तार

Bihar Police SI Recruitment 2025: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर के 1799 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 26 सितंबर 2025 से 26 अक्तूबर 2025 तक जमा कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिक्तियां विवरण 

पदनाम/श्रेणी कुल पद
अनुसूचित जनजाति (ST) 210
अनुसूचित जाति (SC) 15
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) 273
अन्य वर्ग (EWS/अन्य) 222
पिछड़े वर्ग की महिला 42
अनारक्षित (UR) 850
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 180
ट्रांसजेंडर 07

आवेदन के लिए योग्यता

  • उम्मीदवार को भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है और उसकी न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होनी चाहिए। यह योग्यता 01 अगस्त 2025 तक पूरी होनी चाहिए।
  • उम्र सीमा अनारक्षित श्रेणियों के लिए सामान्यतः 20 से 37 वर्ष के बीच है। वहीं, आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाती है। जो उम्मीदवार इन मानदंडों को पूरा करते हैं, वे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

प्रारम्भिक और मुख्य परीक्षा का पैटर्न

सभी सही आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए लिखित परीक्षा होगी। यह परीक्षा दो भागों में होगी। प्रारम्भिक और मुख्य। प्रारम्भिक परीक्षा 200 अंकों की होगी, इसमें 100 प्रश्न होंगे और समय 2 घंटे का होगा। इसमें सामान्य ज्ञान और समसामयिक मुद्दों के प्रश्न होंगे। जो उम्मीदवार 30% से कम अंक लाएंगे, वे मुख्य परीक्षा के लिए पास नहीं होंगे। सफल उम्मीदवारों में से रिक्तियों के 20 गुणा उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए चुने जाएंगे।

मुख्य परीक्षा: मुख्य परीक्षा में दो पत्र होंगे। पहला पत्र सामान्य हिन्दी का होगा, इसमें कम से कम 30% अंक अनिवार्य हैं। दूसरा पत्र सामान्य अध्ययन, विज्ञान, इतिहास, भूगोल, गणित और मानसिक योग्यता का होगा। दोनों में गलत उत्तर पर 0.2 अंक घटेंगे। मुख्य परीक्षा के आधार पर रिक्तियों के 6 गुणा उम्मीदवार शारीरिक परीक्षा के लिए चुने जाएंगे। शारीरिक परीक्षा में केवल उत्तीर्ण होना जरूरी है।

शारीरिक दक्षता परीक्षा

शारीरिक परीक्षा दो भागों में आयोजित की जाती है। पहला शारीरिक मानक परीक्षण (PST) है, जिसमें उम्मीदवार की ऊंचाई, छाती (विस्तारित और अविस्तारित) और वजन को मापा जाता है। पुरुष उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 165 सेमी और छाती 81-86 सेमी होनी चाहिए, जबकि महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 155 सेमी है और छाती का मानदंड लागू नहीं होता।

दूसरा भाग शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) है, जिसमें दौड़ने, कूदने और शॉट पुट के माध्यम से शारीरिक सहनशक्ति और कौशल का परीक्षण किया जाता है। पुरुषों को 6 मिनट 30 सेकंड में 1.6 किमी दौड़, 4 फीट ऊंची कूद, 12 फीट लंबी कूद, 16 पाउंड गोला फेंक और 16 फीट गेंद फेंक पूरी करनी होती है। महिलाओं के लिए यह मानक 6 मिनट में 1 किमी दौड़, 3 फीट ऊंची कूद, 9 फीट लंबी कूद, 12 पाउंड गोला फेंक और 10 फीट गेंद फेंक निर्धारित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed