फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Bihar Police SI PET 2026 Postponed: Check New Update, Vacancies and Exam Details

बिहार दारोगा भर्ती: पीईटी और दस्तावेज सत्यापन स्थगित, जांच के बीच आयोग का बड़ा फैसला; नई तारीख पर क्या अपडेट?

Sat, 29 Aug 2026 01:03 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Sat, 29 Aug 2026 01:03 PM IST
सार

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने दारोगा भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा और शारीरिक माप परीक्षण को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है। इस भर्ती में 1,799 पद हैं। मुख्य परीक्षा के आधार पर 10,759 अभ्यर्थियों को अगले चरण यानी शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए चयनित किया गया था।
 

विज्ञापन
Bihar Police SI PET 2026 Postponed: Check New Update, Vacancies and Exam Details
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (बीपीएसएससी) ने पुलिस अवर निरीक्षक यानी दारोगा के पदों पर भर्ती के लिए प्रस्तावित शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) और शारीरिक माप परीक्षण को स्थगित कर दिया है। आयोग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर अभ्यर्थियों को जानकारी दी है।

विज्ञापन


आयोग के अनुसार, गृह विभाग (आरक्षी शाखा), बिहार सरकार के पत्र संख्या-10538, दिनांक 27 अगस्त 2026 के आधार पर यह निर्णय लिया गया है। इसके तहत विज्ञापन संख्या 05/2025 के अंतर्गत मुख्य लिखित परीक्षा के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा और शारीरिक माप परीक्षण को आगामी सूचना तक स्थगित रखा गया है।
विज्ञापन


इसका मतलब है कि जिन अभ्यर्थियों को मुख्य लिखित परीक्षा के आधार पर पीईटी और शारीरिक माप परीक्षण के लिए चयनित किया गया था, उन्हें फिलहाल शारीरिक परीक्षा के लिए इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई तारीख कब जारी होगी?

आयोग ने फिलहाल पीईटी और शारीरिक माप परीक्षण के आयोजन की नई तारीख घोषित नहीं की है। अधिसूचना में कहा गया है कि परीक्षा की नई तारीख से संबंधित सूचना बाद में प्रकाशित की जाएगी।

इसलिए अभ्यर्थियों को आयोग की ओर से जारी होने वाली अगली सूचना का इंतजार करना होगा। नई तारीख सामने आने के बाद ही शारीरिक परीक्षा का कार्यक्रम स्पष्ट होगा।

अभी क्या बदला है?

  • शारीरिक दक्षता परीक्षा स्थगित कर दी गई है।
  • शारीरिक माप परीक्षण भी अगले आदेश तक टाल दिया गया है।
  • नई परीक्षा तिथि अभी घोषित नहीं हुई है।
  • आयोग बाद में नई तारीख की सूचना जारी करेगा।

 

 

बिहार दारोगा भर्ती में कितने पद भरे जाएंगे?

इस भर्ती अभियान के जरिए बिहार पुलिस में पुलिस अवर निरीक्षक के कुल 1,799 पद भरे जाने हैं। भर्ती के लिए आयोग ने 23 सितंबर 2025 को विज्ञापन जारी किया था।

भर्ती प्रक्रिया के तहत मुख्य परीक्षा के लिए कुल 35,857 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया था। इन्हीं अभ्यर्थियों में से निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आगे की शारीरिक परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों का चयन किया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed