फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Bihar Police Driver PET 2026: CSBC Announces Exam Date, Admit Card from February 15

Bihar Police Driver PET: बिहार पुलिस ड्राइवर भर्ती के फिजिकल टेस्ट की तिथियां घोषित, 12 मार्च को होगा आयोजन

Thu, 29 Jan 2026 06:43 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 29 Jan 2026 06:43 PM IST
सार

CSBC Bihar Police: केंद्रीय चयन पर्षद ने बिहार पुलिस ड्राइवर भर्ती के लिए पीईटी परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों की पीईटी 12 मार्च 2026 को होगी। एडमिट कार्ड 15 फरवरी से जारी होंगे। कुल 4,361 पदों पर भर्ती की जाएगी।
 

विज्ञापन
Bihar Police Driver PET 2026: CSBC Announces Exam Date, Admit Card from February 15
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

CSBC Bihar Police Driver PET 2026: केंद्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड (CSBC) ने बिहार पुलिस में ड्राइवर पदों पर भर्ती के लिए होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) की तारीखों की घोषणा कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा में सफलता हासिल की है, वे अब अगले चरण के तहत पीईटी परीक्षा में भाग लेंगे।

विज्ञापन

12 मार्च को होगा शारीरिक क्षमता परीक्षण

पीईटी से जुड़ा पूरा कार्यक्रम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है, जिसे उम्मीदवार ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, बिहार पुलिस ड्राइवर भर्ती की पीईटी परीक्षा का आयोजन 12 मार्च 2026 को किया जाएगा।

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 4,361 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जानी है। पीईटी परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर आगे की चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

15 फरवरी को जारी होगा प्रवेश पत्र

पीईटी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 15 फरवरी 2026 को जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार केंद्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। 

जिन उम्मीदवारों को किसी कारणवश वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में परेशानी होती है, उनके लिए वैकल्पिक व्यवस्था भी की गई है। ऐसे अभ्यर्थी 9 मार्च और 10 मार्च 2026 को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संबंधित कार्यालय में जाकर अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।

आधिकारिक नोटिस देखें...

विज्ञापन

शारीरिक मानक

पीईटी परीक्षा के अंतर्गत शारीरिक मानकों को पूरा करना अनिवार्य होगा।

 
  • पुरुष उम्मीदवारों को 1.6 किलोमीटर की दौड़ 7 मिनट में पूरी करनी होगी, जबकि महिला उम्मीदवारों को 1 किलोमीटर की दौड़ 7 मिनट में तय करनी होगी। 
  • पुरुष उम्मीदवारों के लिए 3 फीट 6 इंच और महिला उम्मीदवारों के लिए 2 फीट 6 इंच की हाई जंप निर्धारित की गई है।
  • लांग जंप में पुरुष उम्मीदवारों को 10 फीट और महिला उम्मीदवारों को भी 10 फीट की दूरी पूरी करनी होगी।


बोर्ड ने सभी पात्र उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे समय रहते अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और पीईटी परीक्षा के दिन प्रवेश पत्र अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed