फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Bihar Police Driver Admit Card Bihar Police Constable Driver Efficiency Test Admit Card Released on official website, Know how to Download Here

Bihar Police Driver Admit Card: बिहार पुलिस कांस्टेबल चालक दक्षता परीक्षण के लिए प्रवेश पत्र जारी, ऐसे डाउनलोड करें

Wed, 01 Dec 2021 08:57 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 01 Dec 2021 08:57 PM IST
सार

Bihar Police Driver Admit Card: बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए चालक दक्षता परिक्षण (डीईटी) के प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर  संबंधित भर्ती के लिंक पर क्लिक करना होगा और अपने आइडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करना होगा। 

विज्ञापन
Bihar Police Driver Admit Card Bihar Police Constable Driver Efficiency Test Admit Card Released on official website, Know how to Download Here
Bihar Police Driver Admit Card - फोटो : Social Media

विस्तार

केन्द्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड (सीएसबीसी) ने बिहार पुलिस कांस्टेबल चालक के पदों पर होने वाली भर्ती के लिए चालक दक्षता परीक्षण (डीईटी) प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। इस प्रवेश पत्र को आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जारी किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती  के लिए आवेदन किया था और  चालक दक्षता परीक्षण के लिए क्वालिफाई किया था, वह आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें। 
विज्ञापन


बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए चालक दक्षता परिक्षण (डीईटी) के प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर  संबंधित भर्ती के लिंक पर क्लिक करना होगा और अपने आइडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करना होगा। 
विज्ञापन


उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि केन्द्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड (सीएसबीसी) द्वारा कांस्टेबल चालक दक्षता परीक्षण (डीईटी) का आयोजन 8 दिसंबर 2021 से किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने विज्ञापन क्रमांक 05/2019 के लिए लिखित और शारीरिक परीक्षा को पास किया है, वह इस कांस्टेबल चालक दक्षता परीक्षण में शामिल हो सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चालक दक्षता परीक्षण (डीईटी) से जुड़े सभी दिशानिर्देश जैसे परीक्षा की तारीख, समय, स्थान और दिशानिर्देश आदि भी दिए गए हैं। उम्मीदवार इस बात का खास ख्याल रखें कि परीक्षा के समय अपने सभी जरूरी दस्तावेजों को साथ लेकर पहुंचे। इन दस्तावेजों के बारे में आधिकारिक नोटिफिकेश में भी बताया गया है। 


प्रवेश पत्र कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशानिर्देशों का पालन कर के प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। 

1. उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाएं। 
2. होम पेज पर दिखाई दे रहे बिहार पुलिस के सेक्शन पर क्लिक करें।
3. अब  Notice: Use this link to download your e-Admit Card for Driving Efficiency Test (DET) to be conducted for the post of Bihar Police Driver Constable के लिंक पर क्लिक करें।
4. आप एक नए पेज पर चले जाएंगे, यहां अपने आइडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।
5. जानकारी दर्ज कर के सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
6. अब आपके सामने की स्क्रीन पर आपका प्रवेश पत्र आ जाएगा। 
7. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें।
8. आगे की जरूरत के लिए प्रवेश पत्र का प्रिंट भी निकलवा लें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed