फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   bihar pcs pre exam 2018 last date extended

बिहार पीसीएस प्री परीक्षा 2018 में फिर हुए बदलाव, आवेदन की अंतिम तिथि 10 सितंबर

Wed, 29 Aug 2018 02:07 PM IST
Riya Kumari जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Riya Kumari Updated Wed, 29 Aug 2018 02:07 PM IST
विज्ञापन
bihar pcs pre exam 2018 last date extended
Bihar PCS Pre Exam 2018: बिहार लोक सेवा आयोग ने 64वीं बिहार पीसीएस प्री परीक्षा 2018 के लिए ऑनलाइन आवेदन की तारीख को फिर बढ़ा दिया है। उम्मीदवार अब 10 सितंबर 2018 तक आवेदन कर सकते हैं। आपको बता दें कि, बीपीएससी पहले भी दो बार आवेदन की अंतिम तिथि 27 अगस्त और 30 अगस्त 2018 तक बढ़ा चुका है।
विज्ञापन


साथ ही बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने 1255 पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था, जिसमें फिर से बदलाव आया था। इस संख्या में 140 पद और जोड़े गए थे। इस प्रकार पदों की संख्या 1395 हो गई थी। हाल ही में फिर 70 पद जोड़े गए हैं, अब पदों की संख्या 1465 हो गयी है।
विज्ञापन

 

मुख्य जानकारी

- आवेदन शुल्क- अनारक्षित श्रेणी – रुपये 600 और एससी, एसटी, महिला, विकलांग व्यक्ति (बिहार) – 150 रुपये
- शैक्षणिक योग्यता- अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक या समकक्ष होना अनिवार्य है।

ऐसे करें आवेदन
चरण1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
चरण2- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें।
चरण 3- डिटेल्स दर्ज करें।
चरण 4- जरूरी दस्तवेजों को जोड़ें।

अभ्यर्थियों को आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन की हार्ड कॉपी निम्न पते पर भेजनी होगी.
पता- विशेष सचिव-सह-परीक्षा नियंत्रक, बिहार लोक सेवा आयोग, 15 जवाहर लाल नेहरू मार्ग, बेली रोड, पटना -80000।


विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed