फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Bihar D.El.Ed. Exam Date 2024 Announced At deledbihar.com; read Here

Bihar D.El.Ed Exam 2024: जल्द जारी होगा बिहार डी.एल.एड एडमिट कार्ड; जानें परीक्षा से संबंधित जरूरी अपडेट

Wed, 20 Mar 2024 05:31 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 20 Mar 2024 05:31 PM IST
सार

Bihar D.El.Ed Exam 2024: बीएसईबी बिहार डी.एल.एड एडमिट कार्ड जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार इस परीक्षा से जुड़ी सभी जानकारी नीचे पढ़ें।

विज्ञापन
Bihar D.El.Ed. Exam Date 2024 Announced At deledbihar.com; read Here
Bihar Board DElED - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

Bihar D.El.Ed Exam 2024: बिहार डी.एल.एड. परीक्षा मार्च 2024 को आयोजित होने वाली है। बीएसईबी बिहार डी.एल.एड एडमिट कार्ड जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड जारी होने पर उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट deledbihar.com पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन


बिहार डी.एल.एड एडमिट कार्ड में परीक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी होगी। हॉल टिकट में उम्मीदवार का रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, परीक्षा केंद्र का नाम और पता सहित विवरण के साथ परीक्षा देने वाले विषयों के नाम भी होंगे।

विज्ञापन

इस दिन होगी परीक्षा
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने सत्र 2024-25 के लिए डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन प्रवेश परीक्षा के लिए परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी है। बिहार डी.एल.एड परीक्षा 30 मार्च, 2024 को आयोजित होगी। 

चयन प्रक्रिया
बिहार डी.एल.एड कार्यक्रम में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को दो चरणों वाली चयन प्रक्रिया से गुजरना होगा, जिसमें लिखित परीक्षा और साक्षात्कार शामिल है।  

विज्ञापन

इतने अंक के होंगे प्रश्न
बिहार डी.एल.एड परीक्षा कुल 120 अंकों के 120 प्रश्न होंगे। परीक्षा में सामान्य हिंदी/उर्दू, गणित, विज्ञान, सामाजिक अध्ययन, सामान्य अंग्रेजी और तार्किक और विश्लेषणात्मक तर्क के प्रश्न शामिल हैं।

एडमिट कार्ड जारी होने पर कैसे डाउनलोड करें?

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट यानी deledbihar.com पर जाना होगा।
  • इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध 'DELED एडमिट कार्ड 2024' लिंक पर क्लिक करें।
  • उम्मीदवार अपने पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके लॉग इन कर सकेंगे।
  • एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें।
  • उसका प्रिंटआउट अवश्य ले लें, क्योंकि परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed