फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Bihar Civil Court Recruitment 2022 Notification 7692 Posts Out Apply for Clerk, Steno, Reader and Peon Posts

Bihar Jobs: बिहार में निकलीं 7600 से ज्यादा नौकरियां, अदालत में क्लर्क, स्टेनो, रीडर और चपरासी बनने का मौका

Wed, 14 Sep 2022 10:01 AM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 14 Sep 2022 10:01 AM IST
सार

Bihar Civil Court Recruitment 2022 Notification: बिहार की जिला अदालतों में निचली श्रेणी के पदों पर बंपर भर्ती निकली है। बिहार की जिला अदालतों में क्लर्क, स्टेनो ग्राफर, रीडर और चपरासी बनने का मौका मिल रहा है। यहां रिक्त 7,692 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना भी जारी हो गई है।  

विज्ञापन
Bihar Civil Court Recruitment 2022 Notification 7692 Posts Out Apply for Clerk, Steno, Reader and Peon Posts
Govt Jobs Sarkari Naukri - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

Bihar Civil Court Recruitment 2022: बिहार में सरकारी नौकरी की बाट जोह रहे युवाओं के लिए राहत भरी खुशखबर है। बिहार की जिला अदालतों में निचली श्रेणी के पदों पर बंपर भर्ती निकली है। बिहार की जिला अदालतों में क्लर्क, स्टेनो ग्राफर, रीडर और चपरासी बनने का मौका मिल रहा है। यहां रिक्त 7,692 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना भी जारी हो गई है।  

विज्ञापन

कार्यालय संयोजक, केंद्रीकृत चयन और नियुक्ति समिति सह जिला एवं सत्र न्यायाधीश, पटना की ओर से बिहार के अधीनस्थ न्यायालयों / जिला न्यायालयों में क्लास- III/यानी ग्रुप 'सी' के पदों पर भर्ती के लिए नवीनतम अधिसूचना जारी की गई है। बिहार सिविल कोर्ट ऑफिसर्स एंड सैफ (भर्ती, पदोन्नति, स्थानांतरण, और अन्य सेवा शर्तें) नियम, 2022 के आलोक में योग्य उम्मीदवार वेबसाइट districts.ecourts.gov.in/patna से बिहार सिविल कोर्ट भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 20 सितंबर, 2022 से शुरू हो रही है।

विज्ञापन

बिहार सिविल कोर्ट भर्ती की महत्वपूर्ण तिथियां

  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    आवेदन प्रपत्र भरने के लिए पोर्टल पर लिंक शुरू होने की प्रारंभिक तिथि : 20 सितंबर, 2022
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    आवेदन प्रपत्र ऑनलाइन जमा करने की अंतिम तिथि : 20 अक्तूबर, 2022
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    बिहार सिविल कोर्ट भर्ती परीक्षा तिथि : बाद में सूचित की जाएगी 

बिहार सिविल कोर्ट भर्ती आवेदन शुल्क

  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    जनरल/ बीसी/ ईबीसी : 500/- रुपये
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी : 250/- रुपये
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    आवेदन शुल्क भुगतान का माध्यम : ऑनलाइन
विज्ञापन

Bihar Civil Court Recruitment का परीक्षा पैटर्न

  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    नकारात्मक अंकन : नहीं
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    समय अवधि : 1.5 घंटे
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    परीक्षा का तरीका : ऑफलाइन वस्तुनिष्ठ प्रकार 
 
विषय प्रश्न अंक
सामान्य अंग्रेजी 20 20
न्यूमेरिकल एप्टीट्यूड 25 25
सामान्य ज्ञान 25 25
हिंदी 20 20
कुल 90 90

Official Notification Check Here

Bihar Civil Court Vacancy : पोस्ट विवरण, पात्रता और योग्यता

आयु सीमा : बिहार सिविल कोर्ट रिक्ति 2022 के लिए आयु सीमा 18 से 37 वर्ष है। आयु की गणना के लिए महत्वपूर्ण तिथि एक जनवरी, 2022 है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में छूट सरकार के नियमानुसार दी जाएगी।  
 

Bihar Civil Court Recruitment 2022 पदों का विवरण

पद का नाम पद संख्या योग्यता
क्लर्क 3325 स्नातक
स्टेनोग्राफर 1562 ग्रेजुएट + स्टेनो + टाइपिंग
कोर्ट रीडर सह बयान लेखक 1132 स्नातक
चपरासी/ अर्दली 1673 10वीं पास

Bihar Civil Court Recruitment की चयन प्रक्रिया

बिहार सिविल कोर्ट भर्ती 2022 की चयन प्रक्रिया में निम्नलिखित चरण शामिल हैं:- 
  1.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    लिखित परीक्षा : 90 अंक
  2.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    साक्षात्कार : 10 अंक
  3.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    दस्तावेज सत्यापन का दौर
  4.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    चिकित्सीय परीक्षण

Bihar Civil Court Recruitment के लिए कैसे करें आवेदन?

  1.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    ऊपर दिए गए बिहार सिविल कोर्ट रिक्ति 2022 अधिसूचना से पंसदीदा पद के लिए पात्रता की जांच करें।
  2.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    इसके बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट districts.courts.gov.in/patna पर जाएं।
  3.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    यहां होम पेज पर जाएं रिक्रूटमेंट टैब पर क्लिक कर आवेदन पत्र भरें। 
  4.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    अब पोर्टल पर आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  5.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    इसके बाद ऑनलाइन माध्यम से शुल्क भुगतान करें।
  6.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    उम्मीदवार भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed