फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Bihar BTSC Insect Collector Admit Card 2025 out, download here btsc.bihar.gov.in

BTSC IC Admit Card: बिहार बीटीएससी कीट कलेक्टर परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, इस दिन से शुरू होंगे एग्जाम

Sun, 13 Apr 2025 09:55 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sun, 13 Apr 2025 09:55 AM IST
सार

BTSC Insect Collector Admit Card 2025: बिहार तकनीकी सेवा आयोग ने कीट कलेक्टर परीक्षा के लिए आधिकारिक रूप से प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।  

विज्ञापन
Bihar BTSC Insect Collector Admit Card 2025 out, download here btsc.bihar.gov.in
Admit Card (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

BTSC Insect Collector Admit Card: बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने कीट कलेक्टर भर्ती परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड में परीक्षा की तारीख, समय और केंद्र से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां दी गई हैं।

विज्ञापन


बिहार बीटीएससी कीट संग्राहक भर्ती 2025 के तहत कुल 53 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इनमें अनारक्षित (UR) वर्ग के लिए 18 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 5 पद, अनुसूचित जाति (SC) के लिए 10 पद, अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 1 पद, अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) के लिए 11 पद, पिछड़ा वर्ग (BC) के लिए 6 पद तथा पिछड़ा वर्ग महिला (BC Female) के लिए 2 पद आरक्षित किए गए हैं।  

विज्ञापन

इस दिन होगी परीक्षा

बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) द्वारा आयोजित की जा रही कीट संग्राहक (Insect Collector) भर्ती परीक्षा 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया 05 फरवरी 2025 से शुरू हुई थी। इच्छुक उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 05 मार्च 2025 तक निर्धारित की गई थी, साथ ही इसी तारीख तक परीक्षा शुल्क का भुगतान भी किया जा सकता था। इस भर्ती परीक्षा का आयोजन दो चरणों में किया जाएगा-पहला चरण 16 और 17 अप्रैल को तथा दूसरा चरण 21 और 22 अप्रैल 2025 को निर्धारित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जरूरी निर्देश

बीटीएससी कीट कलेक्टर परीक्षा 2025 के लिए प्रवेश पत्र लाना अनिवार्य है, इसलिए उम्मीदवार इसे डाउनलोड करलें और उसका एक प्रिंट आउट ले लें। ध्यान दें, उम्मीदवारों को बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

एडमिट कार्ड में उम्मीदवार की व्यक्तिगत जानकारी, परीक्षा केंद्र का पता, परीक्षा समय और तारीख जैसी महत्वपूर्ण जानकारी दी जाती है, जो परीक्षा में सम्मिलन के लिए आवश्यक होती है। साथ ही, एडमिट कार्ड में दिए गए निर्देशों का पालन करना भी अनिवार्य होता है, ताकि परीक्षा प्रक्रिया सही तरीके से पूरी हो सके। 

एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर "Admit Card" सेक्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद, "BTSC Insect Collector Admit Card 2025" लिंक को खोजें और उस पर क्लिक करें।
  • यहां अपना पंजीकरण नंबर, जन्म तिथि और कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • अब "Submit" बटन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा, उसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed