{"_id":"685a8d4e524f1e34df0f0f3b","slug":"bihar-btsc-gmo-result-2025-out-at-btsc-bihar-gov-in-download-link-here-2025-06-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BTSC GMO Result: बिहार जनरल मेडिकल ऑफिसर का स्कोर कार्ड जारी, 667 पदों पर होगी भर्ती; जानें चयन प्रक्रिया","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
BTSC GMO Result: बिहार जनरल मेडिकल ऑफिसर का स्कोर कार्ड जारी, 667 पदों पर होगी भर्ती; जानें चयन प्रक्रिया
Tue, 24 Jun 2025 05:14 PM IST
शाहीन परवीन
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Tue, 24 Jun 2025 05:14 PM IST
सार
BTSC GMO Result 2025 Out: बिहार तकनीकी सेवा आयोग ने आज जनरल मेडिकल ऑफिसर पद के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं।
विज्ञापन
Bihar Technical Service Commission
- फोटो : Official Website (https://btsc.bihar.gov.in/)
विस्तार
BTSC GMO Result 2025: बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने जनरल मेडिकल ऑफिसर (GMO) पद के लिए स्कोर कार्ड जारी कर दिए हैं, जो उम्मीदवार इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाकर अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। स्कोर कार्ड में उम्मीदवार के प्राप्त अंकों और मेरिट की जानकारी दी गई है। परीक्षा 4 जून, 2025 को आयोजित की गई थी। भर्ती अभियान का लक्ष्य 667 रिक्तियों को भरना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 मार्च, 2025 से शुरू हुई थी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए 8 अप्रैल, 2025 तक का समय दिया गया था।
विज्ञापन
बिहार तकनीकी सेवा आयोग ने 2025 में कुल 7274 पदों पर भर्ती की घोषणा की थी। इन पदों में फार्मासिस्ट के 2473 पद, सामान्य चिकित्सा पदाधिकारी (जनरल मेडिकल ऑफिसर) के 667 पद, ड्रेसर के 3326 पद, और डेंटिस्ट के 808 पद शामिल हैं।
Trending Videos
लिखित परीक्षा और अनुभव के आधार पर होगा सेलेक्शन
पारा मेडिकल के सभी पदों पर उम्मीदवारों का चयन मुख्यतः लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा के लिए कुल 75 अंक निर्धारित किए गए हैं।इसके अलावा, जिन उम्मीदवारों को पहले से किसी मान्यता प्राप्त संस्था में काम करने का अनुभव है, उन्हें प्रत्येक वर्ष के अनुभव पर 5 अंक दिए जाएंगे। अनुभव के अंक अधिकतम 25 अंकों तक सीमित होंगे। इस प्रकार कुल 100 अंकों के मूल्यांकन के आधार पर चयन किया जाएगा।
रिजल्ट ऐसे करें चेक
- सबसे पहले आप ऑफिशियल वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर "Result" या "PTET 2025 Result" के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपना रोल नंबर, जन्म तिथि या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना होगा।
- मांगी गई जानकारी भरने के बाद "Submit" या "View Result" बटन पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा।
- उसे डाउनलोड कर लें और उसका एक प्रिंटआउट ले लें।