Bihar AMIN: परीक्षा की तिथि बदली, यहां है पूरी जानकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Bihar AMIN Exam Date 2020: बिहार कंबाइंड एंट्रेंस कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन बोर्ड यानी बीसीईसीईबी ने सीबीटी यानी कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट परीक्षा की तिथि को बदल दिया है। बता दें ये परीक्षा अमीन पदों को भरने के लिए हो रही हैं। लेकिन अब इस प्रक्रियां में रोक लग गई है। परीक्षा तिथि बदलने का कोई कारण अभी सामने नहीं आया है। उम्मीद है कि बोर्ड जल्द ही भर्ती परीक्षा से संबंधित जारी करेगा। एक बार शेड्यूल जारी होने के बाद उम्मीदवारों को अमर उजाला के शिक्षा पेज पर परीक्षा तिथि की जानकारी मिल जाएगी।
उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर परीक्षा से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। बिहार कंबाइंड एंट्रेंस कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन बोर्ड यानी बीसीईसीईबी की ऑफिशियल वेबसाइट https://bceceboard.bihar.gov.in/ है।
ये भी पढ़ें- Sarkari Naukri 2020 LIVE : सरकारी नौकरी के लिए 10वीं से लेकर स्नातक करें आवेदन
मुख्य जानकारी-
- परीक्षा दो सेक्शंस में आयोजित की जाएगी।
- पहले सेक्शन में सामान्य ज्ञान, जनरल हिंदी आदि से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। जबकि दूसरे सेक्शन में जनरल गणित से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।
- बता दें, पहला सेक्शन 50 और दूसरा सेक्शन 25 अंक का होगा।
- परीक्षा में कुल 75 मल्टीपल च्वॉइंस प्रश्न होंगे।जिसके लिए 2 घंटे 15 मिनट का समय दिया जाएगा।
- परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आयोजित होगी।
- बिहार बोर्ड ने 1767 पदों को बरने के लिए विज्ञापन जारी किया था।
ये भी पढ़ें- दिल्ली वन विभाग में 10वीं पास के लिए मौके, आवेदन के लिए दो दिन बाकी
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।