BHU Recruitment 2024: बीएचयू नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती आवेदन की आगे बढ़ी अंतिम तिथि, यह रहा आवेदन का तरीका
BHU Non Teaching Recruitment 2024: बीएचयू में नॉन टीचिंग पदों पर चल रही भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BHU Recruitment 2024: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) ने विश्वविद्यालय में विभिन्न ग्रुप ए और ग्रुप बी पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है। अब इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों के पास इन रिक्तियों के लिए 05 फरवरी, 2024 (शाम 5.00 बजे तक) तक आधिकारिक वेबसाइट bh.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करने का अवसर है। जबकि डाउनलोड किए गए आवेदन पत्र को संलग्नकों के साथ जमा करने की अंतिम तिथि 10 फरवरी 2024 तक है।
बता दें कि पहले आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 22 जनवरी 2024 तक थी। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य विश्वविद्यालय में कुल 258 रिक्तियों को भरना है। डाउनलोड की गई हार्डकॉपी 10 फरवरी से पहले रजिस्ट्रार (भर्ती और मूल्यांकन सेल), होल्कर हाउस, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी - 221005 के कार्यालय में जमा करना होना।
BHU Recruitment रिक्तियों का विवरण
बीएचयू में नॉन टीचिंग ग्रुप ए और ग्रुप बी पदों पर 258 रिक्तियां जारी की गई हैं। रिक्तियों का विवरण आप नीचे देख सकते हैं-
-
कार्यकारी अभियंता - 03 पद
-
सिस्टम इंजीनियर - 01 पद
-
जूनियर मेंटेनेंस इंजीनियर/नेटवर्किंग इंजीनियर - 01 पद
-
डिप्टी लाइब्रेरियन - 02 पद
-
असिस्टेंट लाइब्रेरियन - 04 पद
-
चीफ नर्सिंग ऑफिसर - 01 पद
-
नर्सिंग अधीक्षक - 02 पद
-
मेडिकल ऑफिसर - 23 पद
-
नर्सिंग ऑफिसर - 221 पद
BHU Recruitment आवेदन शुल्क
बीएचयू में नॉन टीचिंग ग्रुप 'ए' पदों के लिए आवेदन करने वाले अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी श्रेणियों के उम्मीदवारों को 1000 रुपये का ऑनलाइन भुगतान करना होगा। ग्रुप 'बी' गैर-शिक्षण पदों के लिए अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी श्रेणियों के उम्मीदवारों द्वारा 500 रुपये का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी, दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों और महिला उम्मीदवारों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा
BHU Recruitment ऐसे करें आवेदन
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bhu.ac.in पर जाएं।
-
होमपेज पर, 'भर्ती' पर क्लिक करें।
-
अब रिक्रूटमेंट पोर्टल में 'नॉन-टीचिंग पोस्ट' के लिंक पर क्लिक करें।
-
'विज्ञापन संख्या 20/2023-2024 (ग्रुप ए और बी के तहत गैर शिक्षण पद)' के तहत आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
-
अब अपना पंजीकरण करें और फॉर्म भरें।
-
दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें, सबमिट करें।
-
अब इसका एक प्रिंटआउट लें।