BHEL Recruitment 2023 : बीएचईएल में निकली भर्ती, जानें योग्यता-आवेदन का तरीका
BHEL Trainee Recruitment 2023: बीएचईएल में ट्रेनी पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरी प्रक्रिया देख सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BHEL Trainee Recruitment 2023: भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) में ट्रेनी पदों पर भर्ती हो रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बीएचईएल की आधिकारिक वेबसाइट bhel.com पर जाकर इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बीएचईएल में ट्रेनी पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 25 अक्तूबर 2023 से शुरू होगी। आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 नवंबर, 2023 तक है।
BHEL Recruitment रिक्तियों का विवरण
बीएचईएल भर्ती का यह अभियान संगठन में 75 ट्रेनी पदों को भरेगा। रिक्तियों का विवरण आप नीचे देख सकते हैं-
-
सुपरवाइजर (सिविल) : 30 पद
-
सुपरवाइजर (मैकेनिकल) : 30 पद
-
सुपरवाइजर (एचआर) : 15 पद
BHEL Recruitment शैक्षणिक योग्यता
-
सुपरवाइजर ट्रेनी (सिविल) के लिए उम्मीदवारों के पास सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए।
-
सुपरवाइजर ट्रेनी (मैकेनिकल) के लिए उम्मीदवारों के पास मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए।
-
सुपरवाइजर ट्रेनी (एचआर) के लिए उम्मीदवारों के पास एमबीए या डिप्लोमा (एचआर) होना चाहिए।
BHEL Recruitment चयन प्रक्रिया
बीएचईएल में सुपरवाइजर ट्रेनी पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा/कौशल परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के परिणाम के आधार पर होगा।BHEL Recruitment ऐसे करें आवेदन
-
बीएचईएल की आधिकारिक वेबसाइट bhel.com पर जाएं।
-
होम पेज पर भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
-
करंट जॉब ओपनिंग पर क्लिक करें।
-
ट्रेनी लिंक पर क्लिक करें और अपना पंजीकरण कराएं।
-
एक बार रजिस्ट्रेशन हो जाए तो अकाउंट में लॉगइन करें।
-
आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
-
सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
-
आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।