BECIL Recruitment 2022: बेसिल में 95 पदों पर भर्ती, आवेदन की आखिरी तारीख आज, जल्दी करें
BECIL Recruitment 2022: ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडियन लिमिटेड की ओर से जारी की गई भर्ती के माध्यम से कुल 95 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BECIL Recruitment 2022: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडियन लिमिटेड (BECIL) ने विभिन्न पदों पर भर्ती जारी की है और योग्य उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं। उम्मीदवार इस बात का विशेष ध्यान रखें कि इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज 05 अक्तूबर, 2022 को है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक हैं और अब तक अपना आवेदन नहीं कर सके हैं, वे अपना आवेदन जल्द से जल्द ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडियन लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट becil.com पर जाकर जमा कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया...
BECIL Recruitment 2022: इतने पदों पर होगी भर्ती
ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडियन लिमिटेड की ओर से जारी की गई भर्ती के माध्यम से कुल 95 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को लैब अटेंडेंट G-II, अपर डिवीजन क्लर्क, लोअर डिवीजन क्लर्क, स्टेनोग्राफर, और अन्य कई पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।
BECIL Recruitment 2022: इतना लगेगा आवेदन शुल्क
BECIL की ओर से जारी की गई भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य/ओबीसी/पूर्व सैनिक/महिला उम्मीदवारों को 750 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे। वहीं, एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस/दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 450 रुपये निर्धारित की गई है।
BECIL Recruitment 2022: कैसे करें आवेदन?
उम्मीदवार अपना आवेदन नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के जमा कर सकते हैं-:
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब आपको संबंधित भर्ती का लिंक दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
- अब यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के आवेदन पत्र को भरें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।