फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Bathinda Municipal Corporation Recruitment 2025: 597 Posts for Safai Sevak and Sewerman

Govt Jobs: इस सूबे में निकलीं सफाई सेवक और सीवरमैन की 597 सरकारी नौकरियां, नहीं चाहिए कोई डिग्री और सर्टिफिकेट

Tue, 23 Sep 2025 12:17 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Tue, 23 Sep 2025 12:17 PM IST
सार

Bathinda Municipal Corporation Notification 2025: बठिंडा नगर निगम ने 2025 में सफाई सेवक और सीवरमैन के 597 पदों के लिए भर्ती की घोषणा कर दी है। अगर आप भी इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, तो भर्ती से जुड़ा विस्तृत विवरण नीचे पढ़ सकते हैं।

विज्ञापन
Bathinda Municipal Corporation Recruitment 2025: 597 Posts for Safai Sevak and Sewerman
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

विस्तार

Bathinda Municipal Corporation Recruitment 2025: बठिंडा नगर निगम ने सफाई सेवक और सीवरमैन के कुल 597 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 22 सितंबर 2025 से शुरू होकर 4 नवंबर 2025 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार बठिंडा नगर निगम की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


बठिंडा नगर निगम भर्ती 2025 में कुल 597 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें सफाई सेवक के 538 पद और सीवरमैन के 59 पद शामिल हैं।

कौन कर सकता है आदेन?

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष से कम और 37 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। पंजाब राज्य में रहने वाले अनुसूचित जाति और पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा 42 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अलावा, राज्य और केंद्र सरकार के कर्मचारियों को ऊपरी आयु सीमा में छूट के साथ 45 वर्ष तक आवेदन करने की अनुमति होगी।

ऐसे होगा चयन

चयन मानदंड के अनुसार उम्मीदवारों का चयन उनकी शैक्षणिक योग्यता (साक्षर और मिडिल पास) और संबंधित पदों पर अनुभव के आधार पर किया जाएगा। चयन प्रक्रिया कुल 100 अंकों पर आधारित है। 

उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर एक योग्यता सूची तैयार की जाएगी और रिक्तियों की संख्या के अनुसार उच्च अंक प्राप्त करने वालों का चयन किया जाएगा। कुल 100 अंकों में शैक्षणिक योग्यता और अनुभव के लिए अंक आवंटित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क सभी सामान्य श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये, एससी/बीसी/ओबीसी/पीडब्ल्यूडी श्रेणियों के लिए 100 रुपये और भूतपूर्व सैनिकों के लिए 200 रुपये निर्धारित किया गया है। भुगतान केवल ऑनलाइन मोड के माध्यम से किया जाएगा।

अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन के लिए शुल्क नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड के माध्यम से अपने नजदीकी बैंक में जमा करना होगा। यदि किसी कारणवश अभ्यर्थी उपरोक्त तरीकों से शुल्क जमा नहीं कर पाता है, तो उसका आवेदन अस्वीकृत माना जाएगा और शुल्क न जमा करने की स्थिति में नगर निगम की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।

विज्ञापन

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले बठिंडा नगर निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब “New Registration” पर क्लिक करके अपनी व्यक्तिगत जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद दिए गए यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी (व्यक्तिगत, शैक्षणिक, अनुभव आदि) सही-सही भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज जैसे पहचान पत्र, शिक्षा प्रमाण पत्र और अनुभव प्रमाण पत्र को स्कैन करके अपलोड करें।
  • नेट बैंकिंग, क्रेडिट/डेबिट कार्ड के माध्यम से आवेदन शुल्क जमा करें।
  • सभी जानकारी भरने और शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म को सबमिट करें।
  • आवेदन जमा होने के बाद प्रिंटआउट निकाल लें और भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed