फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Bank PO Recruitment 2022 South Indian Bank vacancy for po clerk posts sarkari naukri apply at southindianbank.com

Bank PO Recruitment 2022: इस बैंक में निकलीं पीओ, क्लर्क के पदों पर भर्तियां, जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन

Thu, 06 Jan 2022 03:07 PM IST
राहुल मानव जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: राहुल मानव Updated Thu, 06 Jan 2022 03:07 PM IST
सार

साउथ इंडियन बैंक लिमिटेड (एसआईबी) में प्रोबेशनरी ऑफिसर (पीओ), क्लर्क के पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। उम्मीदवारों के पास 11 जनवरी, 2022 तक ऑनलाइन आवेदन का समय है। आधिकारिक वेबसाइट southindianbank.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Bank PO Recruitment 2022 South Indian Bank vacancy for po clerk posts sarkari naukri apply at southindianbank.com
Bank PO Recruitment 2022 - फोटो : Social media

विस्तार

साउथ इंडियन बैंक लिमिटेड (एसआईबी) में प्रोबेशनरी ऑफिसर (पीओ), क्लर्क के पदों पर भर्तियां निकली हैं। उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 5 जनवरी, 2022 से शुरू हो गई है। उम्मीदवारों के पास 11 जनवरी, 2022 तक ऑनलाइन आवेदन करने का समय है। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट southindianbank.com पर जा सकते हैं। इस बैंक में प्रोबेशनरी ऑफिसर के पद पर स्केल I कैडर और क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए सभी पात्रता मानदंड व नौकरी से जुड़ी सभी जानकारी को अच्छी तरह से पढ़कर उम्मीदवार आवेदन करें।

विज्ञापन

 

Bank PO Recruitment 2022 के लिए पात्रता मानदंड

  • पीओ फ्रेशर:  इस पद के लिए उम्मीदवारों को नियमित पाठ्यक्रम के तहत न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ 10वीं, 12वीं और इंजीनियरिंग स्नातक डिग्री या नियमित पाठ्यक्रम के तहत न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के कोई भी स्नातकोत्तर डिग्री होनी चाहिए।
  • पीओ अनुभवी: इस पद में उम्मीदवारों को नियमित पाठ्यक्रम के तहत न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ 10वीं, 12वीं के साथ स्नातक डिग्री कला / विज्ञान / वाणिज्य / इंजीनियरिंग स्ट्रीम में की होनी चाहिए और किसी भी अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक में स्केल I/अधिकारी संवर्ग में न्यूनतम 2 वर्ष कार्य किया होना चाहिए।
  • क्लर्क फ्रेशर:  इस पद के लिए उम्मीदवारों को नियमित पाठ्यक्रम के तहत न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ 10वीं, 12वीं और स्नातक डिग्री कला / विज्ञान / वाणिज्य / इंजीनियरिंग स्ट्रीम में की होनी चाहिए।
  • क्लर्क अनुभवी: इस पद के लिए उम्मीदवारों को नियमित पाठ्यक्रम के तहत न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ 10वीं, 12वीं और स्नातक डिग्री कला / विज्ञान / वाणिज्य / इंजीनियरिंग स्ट्रीम में की होनी चाहिए और किसी भी अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक में लिपिक संवर्ग में न्यूनतम 2 वर्ष कार्य किया होना चाहिए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Bank PO Recruitment 2022 के लिए आयु सीमा

  • पीओ फ्रेशर और क्लर्क फ्रेशर: 26 वर्ष
  • पीओ अनुभवी और क्लर्क अनुभवी: 28 वर्ष

 

विज्ञापन


Bank PO Recruitment 2022 की ये है चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा फरवरी,  2022 के महीने में आयोजित की जाएगी। योग्य छात्रों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 800 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 200 रुपये का भुगतान करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed