Bank of Baroda Recruitment 2022: बैंक ऑफ बड़ौदा में 47 पदों पर निकलीं भर्तियां, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) ने 47 कृषि विपणन अधिकारी पदों पर भर्तियां निकाली हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विस्तार
बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) ने 47 कृषि विपणन अधिकारी पदों पर भर्तियां निकाली हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास 27 जनवरी, 2022 तक समय है। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार अधिसूचना में बताए गए सभी दिशा-निर्देशों को अच्छी तरह से पढ़ें। 25 से 40 उम्र के उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Bank of Baroda Recruitment 2022 के लिए इतना मिलेगा वेतन
- रिक्ति की संख्या: 47 पद
- वेतन : 15 से 18 लाख रुपये प्रति वर्ष- लाख
Bank of Baroda Recruitment 2022 के लिए भर्ती विवरण
श्रेणी वार भर्ती विवरण
- अनुसूचित जाति (एससी) : 07 पद
- अनुसूचित जनजाति (एसटी) : 03 पद
- ओबीसी: 12 पद
- ईडब्ल्यूएस: 04 पद
- अनारक्षित : 21 पद
- कुल: 47 पद
Bank of Baroda Recruitment 2022 के लिए ये है पात्रता मानदंड
बैंक ऑफ बड़ौदा में कृषि विपणन अधिकारी पद पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय, एआईसीटीई से कृषि में चार साल की डिग्री (स्नातक) होनी चाहिए। पीजीडीएम में 02 साल की स्नातकोत्तर डिग्री या डिप्लोमा किया होना चाहिए। बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं और बीमा (बीएफएसआई) क्षेत्र में कृषि और संबद्ध उद्योग व्यवसाय में मार्केटिंग के पद पर न्यूनतम तीन वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
Bank of Baroda Recruitment 2022 की महत्वपूर्ण तारीखें
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 07 जनवरी, 2022
- ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 27 जनवरी, 2022
Bank of Baroda Recruitment 2022 की ये है चयन प्रक्रिया
इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन व्यक्तिगत साक्षात्कार पर आधारित होगा।
Bank of Baroda Recruitment 2022 के लिए ये है आवेदन शुल्क
उम्मीदवार ऑनलाइन नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड के माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये निर्धारित किया गया है।
- एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है।
Bank of Baroda Recruitment 2022 के लिए ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाएं।
- अब उम्मीदवार वर्तमान भर्ती के अनुभाग पर क्लिक करें।
- क्लिक करने के बाद कृषि विपणन अधिकारी पदों के लिंक पर क्लिक करें।
- अब इन पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करें।
- सभी दिशा-निर्देशों को अच्छी तरह से पढ़कर आवेदन पत्र जमा करा दें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन पत्र को डाउनलोड करें।
- अब उसका प्रिंट आउट निकाल लें।