फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Bank of Baroda LBO Exam Date 2026 Announced, Check Online Test and Call Letter Details

बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती 2026: बीओबी लोकल बैंक ऑफिसर की परीक्षा तिथि घोषित, कब होगा एग्जाम? यहां जानें तारीख

Thu, 24 Sep 2026 12:18 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Thu, 24 Sep 2026 12:18 PM IST
सार

बैंक ऑफ बड़ौदा ने लोकल बैंक ऑफिसर भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार पूरा शेड्यूल नीचे देख सकते हैं। बैंक पात्र उम्मीदवारों के लिए प्री-एग्जामिनेशन ट्रेनिंग भी आयोजित करेगा।

विज्ञापन
Bank of Baroda LBO Exam Date 2026 Announced, Check Online Test and Call Letter Details
BOB - फोटो : ANI

विस्तार

बैंक ऑफ बड़ौदा ने लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) भर्ती 2026 की ऑनलाइन परीक्षा की तारीख जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, उन्हें कॉल लेटर डाउनलोड करने की जानकारी उनके रजिस्टर्ड ईमेल पर मिलेगी। पात्र आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन प्री-एग्जामिनेशन ट्रेनिंग (PET) भी आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन

कब होगी परीक्षा?

बैंक ने लोकल बैंक ऑफिसर  भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन परीक्षा की संभावित तारीख 3 अक्तूबर 2026 (शनिवार) तय की है। ऑनलाइन टेस्ट के लिए कॉल लेटर और अन्य जरूरी दस्तावेज डाउनलोड करने की जानकारी उम्मीदवारों की रजिस्टर्ड ई-मेल आईडी पर भेजी जाएगी।

विज्ञापन

इन उम्मीदवारों के लिए होगी प्री-एग्जामिनेशन ट्रेनिंग

एससी, एसटी, पूर्व सैनिक, अल्पसंख्यक समुदाय और दिव्यांग (PwD) वर्ग के पात्र उम्मीदवारों के लिए प्री-एग्जामिनेशन ट्रेनिंग (PET) ऑनलाइन/वर्चुअल मोड में आयोजित की जाएगी। ट्रेनिंग का शेड्यूल और अन्य जरूरी जानकारी संबंधित उम्मीदवारों को उनकी रजिस्टर्ड ई-मेल आईडी पर भेजी जाएगी। उम्मीदवार आगे की जानकारी के लिए बैंक की आधिकारिक वेबसाइट समय-समय पर चेक करते रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

देखें रिक्तियों का विवरण

राज्य स्थानीय भाषा एससी एसटी ओबीसी ईडब्ल्यूएस जनरल कुल
आंध्र प्रदेश तेलुगू 12 5 22 8 33 80
अरुणाचल प्रदेश अंग्रेजी 1 3 2 2 12 20
असम असमिया/बोडो 9 4 11 3 13 40
गोवा कोंकणी 3 3 4 2 9 21
गुजरात गुजराती 173 99 281 156 476 1185
जम्मू और कश्मीर उर्दू/कश्मीरी/डोगरी 1 2 3 1 8 15
कर्नाटक कन्नडा 58 32 109 58 161 418
केरल मलयालम 12 6 11 4 16 49
महाराष्ट्र मराठी 28 40 51 28 71 218
मणिपुर मणिपुरी/मैतेई 1 2 1 2 9 15
मेघालय गारो/खासी 2 2 1 1 9 15
मिजोरम मिजो 1 2 2 3 8 15
नगालैंड अंग्रेजी 1 2 2 2 9 15
ओडिशा ओडिया 15 10 28 9 38 100
पंजाब पंजाबी 5 5 9 3 12 34
सिक्किम नेपाली/सिक्किमी 1 2 1 2 4 10
तमिलनाडु तामिल 20 12 36 12 52 132
तेलंगाना तेलुगू 8 3 14 5 20 50
त्रिपुरा बंगाली/कोकबोरोक 1 1 1 1 4 8
पश्चिम बंगाल बंगाली/नेपाली 6 5 11 4 16 42

एलबीओ परीक्षा में चार सेक्शन होंगे

बैंक ऑफ बड़ौदा एलबीओ 2026 की ऑनलाइन परीक्षा में कुल चार सेक्शन होंगे। परीक्षा में अंग्रेजी भाषा, बैंकिंग ज्ञान, सामान्य/आर्थिक जागरूकता और तर्क क्षमता एवं मात्रात्मक योग्यता से सवाल पूछे जाएंगे। हर सेक्शन में 30 प्रश्न होंगे और प्रत्येक सेक्शन के लिए 30 अंक निर्धारित हैं।

पूरी परीक्षा 120 अंकों की होगी और इसे हल करने के लिए 120 मिनट का समय मिलेगा। अंग्रेजी भाषा का पेपर अंग्रेजी में होगा, जबकि बाकी तीन सेक्शन द्विभाषिक यानी हिंदी और अंग्रेजी में होंगे। परीक्षा के बाद योग्य उम्मीदवारों को जीडी और/या व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।

कितना मिलेगा वेतन?

चयनित उम्मीदवारों को जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड/स्केल-I (JMG/S-I) में नियुक्त किया जाएगा। इस पद पर वेतनमान 48,480 रुपये से शुरू होगा और निर्धारित वेतन वृद्धि के बाद अधिकतम 85,920 रुपये तक पहुंच सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed