फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Bank Jobs 2024: UBI Recruitment for graduates, Check the number of posts, eligibility and more

Bank Jobs: यूनियन बैंक में ग्रेजुएट्स के लिए नौकरी का शानदार मौका! इतने पदों पर होगी भर्ती

Wed, 23 Oct 2024 04:45 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 23 Oct 2024 04:45 PM IST
सार

UBI Recruitment 2024: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में लोकल बैंक ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी हो चुकी है। उम्मीदवार कल से इसके लिए आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन
Bank Jobs 2024: UBI Recruitment for graduates, Check the number of posts, eligibility and more
UBI Recruitment 2024 - फोटो : ANI

विस्तार

UBI Recruitment 2024: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने लोकल बैंक ऑफिसर के बंपर पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। ऐसे उम्मीदवार जो बैंक में नौकरी की तालाश कर रहे हैं उनके लिए यह शानदार मौका है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (unionbankofindia.co.in) पर जाकर 24 अक्तूबर, 2024 से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन


इस भर्ती अभियान का लक्ष्य लोकल बैंक ऑफिसर के 1500 पदों को भरना है। जनरल के लिए 613 पद, अनुसूचित जाति के लिए 224 पद, अुनसूचित जनजाति के लिए 109 पद, ओबीसी के लिए 404 पद, ईडब्ल्यूएस 150 पद शामिल है। आवेदन की अंतिम तिथि 13 नवंबर 2024 निर्धारित है।

विज्ञापन

पात्रता मानदंड
यूनियन बैंक एलबीओ भर्ती 2024 के लिए विस्तृत अधिसूचना जल्द ही पूरी जानकारी के साथ जारी की जाएगी, हालांकि, पिछली अधिसूचनाओं के अनुसार, इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 20 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके अवाला, उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय,कॉलेज या संस्थान से ग्रेजुएट होना आवश्यक है।

विज्ञापन

आवेदन शुल्क
इस भर्ती में शामिल होने के लिए सामान्य/ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों को 850 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं एससी/एसटी और पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को 175 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। 

विज्ञापन

कैसे करें आवेदन?
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (unionbankofindia.co.in) पर जाएं।
  • इसके बाद आवेदन के लिए पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
  • अब मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करके फॉर्म भर दें।
  • सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करने के बाद आवेदन शुल्क का भुगतान कर दें। 
  • अंत में आवेदन पत्र जमा कर दें और आगे की आवश्यकता के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed