फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   AVNL Recruitment 2024: Apply for various technician posts in Armored Vehicles Corporation, Read here

AVNL Recruitment 2024: आर्मर्ड व्हीकल्स निगम में विभिन्न तकनीशियन पदों पर भर्ती, अभी करें यहां से आवेदन

Mon, 23 Sep 2024 03:09 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Mon, 23 Sep 2024 03:09 PM IST
सार

AVNL MPF Recruitment 2024: आर्मर्ड व्हीकल्स निगम लिमिटेड विभिन्न डोमेन ने तकनीशियन के विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
AVNL Recruitment 2024: Apply for various technician posts in Armored Vehicles Corporation, Read here
AVNL Recruitment 2024 - फोटो : freepik

विस्तार

AVNL MPF Recruitment 2024: आर्मर्ड व्हीकल्स निगम लिमिटेड (AVNL) विभिन्न डोमेन में जूनियर मैनेजर, डिप्लोमा तकनीशियन, सहायक और जूनियर तकनीशियन के पद को भरने के लिए भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (avnl.co.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा या साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा । 

विज्ञापन


इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 81 पदों को भरना है, जिसमें जूनियर प्रबंधक के लिए 26 पद, डिप्लोमा तकनीशियन के लिए 34 पद, सहायक के लिए 2 पद और जूनियर तकनीशियन के लिए 19 पद शामिल है।

विज्ञापन

आवेदक को 01 वर्ष की अवधि के लिए अनुबंध के आधार पर नियुक्त किया जाएगा, जिसे इकाई के प्रमुख के अनुमोदन से आवश्यकताओं और व्यक्तिगत प्रदर्शन के आधार पर अधिकतम चार साल (प्रारंभिक अवधि सहित) तक बढ़ाया जा सकता है। सीजीएम के अनुमोदन से 4 वर्ष से अधिक कार्यकाल के विस्तार पर भी विचार किया जा सकता है।

पात्रता मानदंड
  • इन सभी पदों के लिए आवेदन करन वाले उम्मीदवारों के पास पद से संबंधित विषय में डिप्लोमा या डिग्री होनी चाहिए। 
  • निर्धारित पद के लिए आवेदन करन वाले उम्मीदवारों का आयु सीमा 28 वर्ष होनी चाहिए। आयु में छूट चाहने वाले उम्मीदवारों को सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी प्रासंगिक प्रमाण पत्र संलग्न करना होगा। इसके अलावा, किसी भी श्रेणी के लिए अधिकतम आयु सीमा 55 वर्ष से अधिक नहीं होगी।
विज्ञापन

आवेदन शुल्क
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 300 रुपये का गैर-वापसी योग्य आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि,एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/एक्सएसएम/महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।


इतना मिलेगा वेतन
इन पदों के लिए चुने गए आवेदक को प्रति माह 34277 रुपये से 47610 रुपये के बीच पारिश्रमिक मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed