Assam Police Result 2022: असम पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, ऐसे चेक करें
Assam Police Result 2022: असम राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से सब इंस्पेक्टर (UB) और कमांडर बटालियन में सब इंस्पेक्टर (AB) भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 336 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Assam Police Result 2022: असम राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (SLPRB) ने राज्य में सब इंस्पेक्टर (UB) और कमांडर बटालियन में सब इंस्पेक्टर (AB) भर्ती परीक्षा के परिणाम को जारी कर दिया है। परिणाम आज 19 सितंबर, 2022 को ऑनलाइन मोड में जारी किए गए हैं। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने परिणाम को असम राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट slprbassam.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया....
Assam Police Result 2022: अगले चरण का नोटिस जारी
असम राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड ने सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के परिणाम के साथ ही उम्मीदवारों के लिए अगले चरण का नोटिस भी जारी कर दिया है। जारी किए गए नोटिस में कहा गया है कि सभी चयनित उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे 22 सितंबर, 2022 को सुबह 09 बजे वेटरनरी ग्राउंड, खानापारा, गुवाहाटी पहुंचें और नियुक्ति और आगे की प्रक्रिया की सूचना प्राप्त करें।
Assam Police Result 2022: इतने पदों पर होनी है भर्ती
असम राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से सब इंस्पेक्टर (UB) और कमांडर बटालियन में सब इंस्पेक्टर (AB) भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 336 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इनमें से 306 पद सब इंस्पेक्टर (UB), 320 पद कमांडर बटालियन में सब इंस्पेक्टर (AB) और 10 पद सहायक डीजीसीडी और सीजीएचजी के तहत उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा (जूनियर) के लिए हैं।
Assam Police Result 2022: कैसे चेक करें परिणाम?
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट slprbassam.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित परीक्षा के परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के सबमिट करें।
- अब आपका परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- इसे डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।