फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Assam Police Recruitment 2021 Assam police department released notification for the recruitment of 320 Sub Inspector AB posts know how to apply here, sarkari naukri

Police Recruitment 2021: इस राज्य में सब इंस्पेक्टर के 300 से अधिक पदों पर निकली हैं भर्तियां, ऐसे करें आवेदन

Tue, 21 Dec 2021 10:34 AM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Tue, 21 Dec 2021 10:34 AM IST
सार

Police Recruitment 2021: सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कला, विज्ञान, कॉमर्स या अन्य किसी क्षेत्र में स्नातक की डिग्री होनी अनिवार्य है।

विज्ञापन
Assam Police Recruitment 2021 Assam police department released notification for the recruitment of 320 Sub Inspector AB posts know how to apply here, sarkari naukri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

पुलिस विभाग में नौकरी का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। असम पुलिस विभाग ने सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है।  भर्ती की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन ही आयोजित की जाएगी। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह असम पुलिस विभाग की आधिकारिक वेबसाइट police.assam.gov.in पर जाकर नोटिफिकेशन देख सकते हैं और इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं। 
विज्ञापन


पदों की संख्या और वेतन
असम पुलिस विभाग भर्ती के लिए रिक्त पदों की कुल संख्या 320 है। यह भर्ती असम कमांडो बटालियन एसआई के पदों पर नियुक्ति के लिए की जा रही है। भर्ती में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 14 हजार से लेकर 60 हजार रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा ग्रेड पे और अन्य भत्ते भी मिलेंगे। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
विज्ञापन


असम पुलिस विभाग भर्ती के लिए महत्वपूर्ण तारीखें

आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख - 22 दिसंबर 2021
आवेदन प्रक्रिया समाप्कत होने की तारीख - 21 जनवरी 2022

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कला, विज्ञान, कॉमर्स या अन्य किसी क्षेत्र में स्नातक की डिग्री होनी अनिवार्य है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 1 जनवरी 2021 तक न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष होनी चाहिए। एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी गई है। वहीं ओबीसी/एमओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्षों की छूट दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चयन प्रक्रिया और आवेदन शुल्क
असम पुलिस विभाग द्वारा इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। यह परीक्षा 100 अंकों के लिए ली जाएगी और इसकी समय सीमा 3 घंटे की होगी। लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को पीएमटी और पीईटी परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कई भी आवेदन शुल्क नहीं जमा करना पड़ेगा। इस भर्ती में कुल पदों की संख्या में से 5 प्रतिशत पद खेल कोटा के लिए आरक्षित होंगे। अधिक जानकारी के उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट police.assam.gov.in पर जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed