फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   APSSB CHSL Recruitment 2023 Application started Apply online at apssb.nic.in

APSSB CHSL Recruitment 2023: एपीएसएसबी सीएचएसएल भर्ती के लिए आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

Fri, 07 Jul 2023 07:56 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Fri, 07 Jul 2023 07:56 PM IST
सार

APSSB CHSL Recruitment 2023: अरुणाचल प्रदेश सीएचएसएल भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुक्रवार 07 जुलाई, 2023 से शुरू हो गई है।

विज्ञापन
APSSB CHSL Recruitment 2023 Application started Apply online at apssb.nic.in
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

APSSB CHSL Recruitment 2023: अरुणाचल प्रदेश सीएचएसएल भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुक्रवार 07 जुलाई, 2023 से शुरू हो गई है। आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट apssb.nic.in पर अप्लाई कर सकते हैं।

विज्ञापन

APSSB CHSL पदों का विवरण

इस भर्ती अभियान के माध्यम से, अरुणाचल प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (APSSB) का लक्ष्य राज्य भर के विभिन्न विभागों, कार्यालयों में समूह 'सी' पदों के लिए कुल 120 रिक्तियों को भरना है। इससे पहले, APSSB CHSL भर्ती 2023 की अधिसूचना 28 जून, 2023 को जारी की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

APSSB CHSL इन पदों पर रिक्तियां

  • कृषि क्षेत्र सहायक - 09 पद।

  • डाटा एंट्री ऑपरेटर - 16 पद।

  • लोअर डिविजन क्लर्क - 86 पद।

  • जूनियर सचिवालय सहायक - 04 पद।

  • रिकॉर्ड कीपर/रिकॉर्ड क्लर्क/कंप्यूटर ऑपरेटर - 02 पद।

  • डिसेक्शन अटेंडेंट - 03 पद।

विज्ञापन

APSSB CHSL Recruitment 2023 पात्रता मानदंड

आयु सीमा - उम्मीदवारों की आयु 01 जनवरी, 2023 को 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु मानदंड अलग-अलग पदों के अनुसार भिन्न होती है।

शैक्षणिक योग्यता – शैक्षणिक योग्यता विभिन्न पदों के अनुसार अलग-अलग है। अलग-अलग पदों के अनुसार उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा पास होना जरूरी है।

APSSB CHSL Recruitment 2023 आवेदन शुल्क

सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये, एपीएसटी उम्मीदवारों के लिए 150 रुपये है। आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग आदि का उपयोग करके ऑनलाइन मोड से किया जा सकता है।

APSSB CHSL Recruitment 2023 ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट – apssb.nic.in पर जाएं।

  • होमपेज पर"अप्लाई" टैब पर जाएं।

  • अब, संयुक्त माध्यमिक स्तरीय परीक्षा-2023 के लिए दिए गए “ऑनलाइन आवेदन करें” बटन पर क्लिक करें

  • अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉगिन करें।

  • अब अपना व्यक्तिगत विवरण जैसे नाम, जन्मतिथि, शैक्षणिक योग्यता, पता और संपर्क विवरण दर्ज करके आवेदन पत्र भरें।

  • स्कैन किए गए दस्तावेज अपलोड करें।

  • अब "सबमिट" बटन दबाएं।

  • भरे हुए आवेदन पत्र को डाउनलोड करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed