{"_id":"63ccfc7423704965de669f89","slug":"apsc-cce-2022-application-begins-know-how-to-apply-at-apsc-nic-in-2023-01-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"APSC CCE 2022 Application: असम लोक सेवा आयोग की संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
APSC CCE 2022 Application: असम लोक सेवा आयोग की संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई
Sun, 22 Jan 2023 02:36 PM IST
सौरभ पांडेय
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Sun, 22 Jan 2023 02:36 PM IST
सार
APSC CCE 2022 Application: असम लोक सेवा आयोग (एपीएससी) ने संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
APSC CCE 2022
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
APSC CCE 2022 Application: असम लोक सेवा आयोग (एपीएससी) ने संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट apsc.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 10 फरवरी तक है। इसके साथ आवेदन शुल्क का भुगतान 12 फरवरी तक किया जा सकता है।
विज्ञापन
Trending Videos
APSC CCE Age Limit आयु-सीमा
असम लोक सेवा आयोग के इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 913 रिक्तियों को भरना है। इसके लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवार की आयु 1 जनवरी, 2022 को 21 वर्ष से कम और 38 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
APSC CCE Educational Qualification शैक्षणिक योग्यता
शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या अन्य शैक्षिक संस्थान की डिग्री होनी चाहिए। जो सरकार द्वारा समकक्ष घोषित की जा सकती है।APSC CCEApplication Fee आवेदन शुल्क
आवेदन करने वाले सामान्य / भूतपूर्व सैनिक (सामान्य) श्रेणी के आवेदकों को 250 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि पूर्व सैनिकों सहित अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / अन्य पिछड़ा वर्ग / एमओबीसी के उम्मीदवारों के लिए 150 रुपये का शुल्क लागू है। पूर्व सैनिकों सहित महिला उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।APSC CCE 2022 Selection Process चयन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए आवेदकों को प्रारंभिक परीक्षा (वस्तुनिष्ठ प्रकार) और मुख्य परीक्षा (लिखित और साक्षात्कार) के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।APSC CCE 2022 ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट apsc.nic.in पर जाएं।
- "ऑनलाइन भर्ती पोर्टल" पर जाएं।
- संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2022 के अंतर्गत “यहां आवेदन करें” पर क्लिक करें।
- पंजीकरण करें और रिक्तियों के लिए आवेदन करें।
- विवरण भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें